Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: चार SP बदले, कांगड़ा की कमान कुलभूषण को; इल्मा अफरोज संभालेंगी नूरपुर

    By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 22 Jun 2026 06:54 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बदला है। कुलभूषण को कांगड़ा और इल्मा अफरोज को नूरपुर का एस ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. हिमाचल पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया।

    2. चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला हुआ है।

    3. कुलभूषण कांगड़ा, इल्मा अफरोज नूरपुर की नई एसपी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत सरकार ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदल दिए हैं। जिला बिलासपुर और कांगड़ा के साथ ही पुलिस जिला देहरा और नुरपूर के एसपी बदले हैं। एसपी पुलिस जिला नुरपूर कुलभूषण को अब प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

    संदीप धवल संभालेंगे देहरा 

    सरकार ने एसपी बिलासपुर संदीप कुमार धवल को अब पुलिस जिला देहरा का एसपी लगाया है। इसी तरह एसपी कांगड़ा के साथ ही एसटीएफ धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अशोक रतन को अब एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है।

    अभिषेक दुल्लर संभालेंगे कानून व्यवस्था

    आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज हमीरपुर के पद पर कार्यरत अभिषेक दुल्लर को अब आईजी कानून व्यवस्था लगाया है। इसके साथ ही वह आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग डरोह का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।

    इसी तरह आईजी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग डरोह डा. डीके चौधरी को अब आईजी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज हमीरपुर लगाया गया है।

    इल्मा अफरोज को नूरपुर पुलिस जिला की कमान

    विदेश अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद इल्मा अफरोज को एसपी पुलिस जिला नूरपुर का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं एसपी देहरा मयंक चौधरी को स्थानांतरित कर एसपी (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला अभिषेक को एसपी बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    खबरें और भी

    रमन शर्मा एसपी विजिलेंस

    एसडीपीओ नादौन गौरव जीत सिंह को अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला लगाया गया है। इसके साथ ही तैनाती का इंतजार कर रहे रमन शर्मा को अब एसपी राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उत्तरी रेंज धर्मशाला लगाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Murder: शराब का नशा और जमीन का लालच, मां की ममता भी भूला कलयुगी बेटा; सनसनीखेज वारदात की इनसाइड स्टोरी 

    यह भी पढ़ें: हमीरपुर के भोरंज में घर पर अकेली बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का प्रयास, गांव का युवक जबरन कमरे में घुस आया