Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल सरकार का पुलिस विभाग में अहम फेरबदल, संजीव गांधी संभालेंगे ट्रैफिक; जैदी को भी मिली जिम्मेदारी

    By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 24 Mar 2026 06:39 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की गई हैं। एस. जाहूर हैदर जैदी ...और पढ़ें

    हिमाचल पुलिस के आईजी एस जहूर जैदी और डीआईजी संजीव गांधी। जागरण आर्काइव

    हिमाचल पुलिस के आईजी एस जहूर जैदी और डीआईजी संजीव गांधी। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. पुलिस विभाग में कई आईपीएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल।

    2. एस. जाहूर हैदर जैदी बने पुलिस अकादमी शिमला के आईजी।

    3. संजीव गांधी को ट्रैफिक, गुरदेव को लॉ एंड ऑर्डर जिम्मा।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की हैं। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। कोटखाई दुष्कर्म एवं हत्या मामले में हवालात में युवक की मौत मामले में सजा काट कर आए एस जाहूर हैदर जैदी (आईपीएस) 1994) को इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजी) को पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च शिमला नियुक्त किया गया है।

    गुरदेव को ला एंड ऑर्डर का जिम्मा

    इसके अलावा गुरदेव चंद शर्मा (आईपीएस 2009) को डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव कुमार गांधी (आईपीएस 2012) को डीआईजी, ट्रैफिक टूरिस्ट एंड रेलवे, शिमला बनाया गया है। अमित यादव (आईपीएस 2019) को कमांडेंट, द्वितीय इंडिया रिजर्व बटालियन, सकोह (कांगड़ा) में तैनात किया गया है।

    बिलासपुर में जिला नोडल अधिकारी बदला

    उधर, हिमाचल प्रदेश सरकार ने बिलासपुर जिले में जिला नोडल अधिकारी के पद पर बदलाव करते हुए नई नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। कृषि विभाग सचिव सी पॉलरासु द्वारा जारी आदेश के अनुसार डा. देवेंद्र कुमार संख्यान एसएमएस (कृषि), डीडीए कार्यालय बिलासपुर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अब जिला योजना अधिकारी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। सरकार ने इस नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में जानलेवा बना नशा: तीन साल में ओवरडोज से 66 लोगों ने गंवाई जान, चिट्टा तस्करी का आंकड़ा चौंका रहा

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी से जनता पर पड़ेगी महंगाई की मार', अनुराग का राज्य सरकार पर निशाना 

    खबरें और भी