Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: अगले चुनाव मोदी की योजनाओं व सुक्खू की नाकामियों पर लड़ेगी भाजपा, नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

    Updated: Sat, 06 Jan 2024 11:23 PM (IST)

    भाजपा नेता रणधीर शर्मा ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य कार्यकर्ताओं में जोश भरा रहा। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिम ...और पढ़ें

    अगले चुनाव मोदी की योजनाओं व सुक्खू की नाकामियों पर लड़ेगी भाजपा, Photo Jagran
    अगले चुनाव मोदी की योजनाओं व सुक्खू की नाकामियों पर लड़ेगी भाजपा, Photo Jagran

    HighLights

    1. कांग्रेस राज में वेतन ठप, विकास ठप, जनकल्याण ठप, यह सरकार ही ठप : रणधीर
    2. कोर ग्रुप को बैठक, रोडमैप पर लगी मुहर, नेताओ को सौंपी जिम्मेवारी
    3. आपदा के लिए 1782 करोड़ को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित, संगठन चुस्त, हर मोर्चे का सम्मेलन कर देंगे उसे धार

    जागरण संवाददाता, शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया विभाग की प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का दौरा भव्य, कार्यकर्ताओं में जोश भरा रहा। उन्होंने कहा कि जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल दौरे पर रहे और उनके स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम भव्य रहे। इस, दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह तो था ही पर तीन राज्यों में भाजपा की बंपर जीत के बाद संगठन में नई सुपर ऊर्जा का संचालन हुआ है। जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं में दोगुना जोश बढ़ा दिया है। 

    नड्डा ने किया सबका मार्गदर्शन

    यह जोश लगातार लोकसभा चुनाव तक बढ़ता ही जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक में रोडमैप पर मुहर लगा दी। रणधीर शर्मा ने कहा कि शुक्रवार को कोर ग्रुप की बैठक थी, इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना , सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहे।

    इस बैठक की अध्यक्षता डॉ राजीव बिंदल ने की बैठक में लोकसभा चुनाव में भाजपा का वोट शेयर किस प्रकार से बढ़ सके उसको लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तीन राज्यों की जीत के बाद पूरे देश में और हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत का मार्जिन बढ़ाना कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।

    चुनावों से पहले भाजपा के सातो मोर्चे संभालेंगे जिम्मा

    प्रदेश पदाधिकारी बैठक, नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किस प्रकार से कार्यकर्ता कार्य करेंगे पदाधिकारी बैठक में इसके ऊपर गहन चिंतन हुआ। कोर ग्रुप के फैसले भी बैठक में बताए गए । बैठक में केंद्र से 1782 करोड़ केवल आपदा की घड़ी के लिए प्रदेश को दिए गए । उसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय नेतृत्व के प्रति एक धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित हुआ। आने वाले समय में भाजपा के सातों मोर्च विधानसभा क्षेत्र अनुसार सम्मेलन करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियां एवं प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर एक जनजागरण अभियान भी चलाएंगे।

    खबरें और भी

    कांग्रेस प्रदेश को ले जा रही पीढे, 25 के बाद सम्मेलनों को प्रचार को धार

    कांग्रेस सरकार बैक गियर की सरकार, इंतजार की सरकार। कांग्रेस राज में वेतन ठप, विकास ठप, जनकल्याण ठप, यह सरकार ही पूरी तरह से ठप है। जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से केवल संस्थान बंद करने के नाम पर स्कूल बंद करने का कार्य, महंगाई बढ़ने का कार्य किया। यह जन विरोधी सरकार है और इस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता पर केवल बोझ डालने का काम किया है। साथ ही कहा कि 25 जनवरी के बाद भाजपा पन्ना प्रमुख सम्मेलन, ग्राम केंद्र सम्मेलन का आयोजन करेगी। इन सम्मेलनों से संगठन के कार्य को धार मिलेगी।