यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Politics: क्या बेटे विक्रमादित्य संग BJP में शामिल होंगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह? खुद ही दिया जवाब
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से पूछा कि क्या बीजेपी उन्हें मंडी से मैदान में उतारकर विक्रमादित्य सिंह को अपने पाले में लाना चाहती है तो ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उठापटक कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में अभी भी राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निष्कासन पर जल्दबाजी की गई है।
हालांकि, दूसरी ओर बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को बीजेपी में शामिल होने का खुला ऑफर दिया है।
भाजपा में शामिल होने पर दिया जवाब
इस बीच, मीडिया ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से पूछा कि क्या बीजेपी उन्हें मंडी से मैदान में उतारकर विक्रमादित्य सिंह को अपने पाले में लाना चाहती है, तो इसके जवाब में उन्होंने स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
#WATCH | Shimla | When asked if the BJP wants to field her from Mandi and bring Vikramaditya Singh on their side, Himachal Pradesh Congress president Pratibha Singh says, "We have not thought about it. We are not in touch with them. God knows what situation will occur in the time… pic.twitter.com/8vKRF9w5zC
— ANI (@ANI) March 1, 2024
प्रतिभा सिंह ने कहा, "हमने इस बारे में नहीं सोचा है, हम उनके संपर्क में नहीं हैं। भगवान जाने आने वाले समय में क्या स्थिति होगी। यह फैसला आलाकमान को करना है कि कांग्रेस पार्टी किसे मैदान में उतारना चाहती है और किसे टिकट देना चाहती है। इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा, हम उनके आदेश के अनुसार आगे बढ़ेंगे।"
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को होगा नुकसान
प्रतिभा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को नुकसान झेलना पड़ेगा। होली लॉज में मीडिया से बात करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि 6 विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी कई बार हाई कमान के समक्ष ये बाते रखी हैं। पर्यवेक्षकों के समक्ष इन मामलों को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है, उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है।
खबरें और भी
सुक्खू से नाराजगी के बाद इस्तीफा
हाल ही में प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सुक्खू से नाराजगी के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि, देर शाम उन्होंने अपना इस्तीफा वापस भी ले लिया। हिमाचल कांग्रेस में संकट मंगलवार को शुरू हुई थी, जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। इन विधायकों को स्पीकर ने अयोग्य करार दिया है।