विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Politics: लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस की हार के क्या रहे कारण? मंथन में जुटी पार्टी, संगठन में बदलाव की तैयारी

Published: Sun, 14 Jul 2024 07:01 PM (IST)

Himachal Politics हिमाचल प्रदेश उपचुनाव के बाद अब कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करेगी। ...और पढ़ें

Himachal Politics: चुनाव में कांग्रेस की हार पर होगा मंथन।
Himachal Politics: चुनाव में कांग्रेस की हार पर होगा मंथन।

HighLights

  1. हार पर मंथन करेगी कांग्रेस।
  2. फीडबैक के आधार पर संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी।
  3. चारों लोकसभा सीट पर होगा मंथन।

जागरण संवाददाता, शिमला। लोकसभा चुनावों में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस को 68 विधानसभा हल्कों में से केवल 7 पर ही लीड मिली। बाकि विस क्षेत्रों में वह बूरी तरह पिछड़ी। हार के क्या कारण रहे इस पर अब पार्टी मंथन करने जा रही है।

सोमवार व मंगलवार को शिमला में हार के कारणों की समीक्षा होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के कारणों व विश्लेषण के लिए गठित दो सदस्यीय समिति गठित की है। इसमें पूर्व सांसद पीएल पुनिया व सांसद रजनी पाटिल शामिल हैं।

आलाकमान को सौपेंगे रिपोर्ट

दोनों रविवार दोपहर बाद शिमला पहुंच गए हैं। 15 व 16 जुलाई को विभिन्न सत्रों में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं के साथ बैठके करेंगे। दो दिनों तक हार के कारणों पर मंथन होगा। पार्टी पदाधिकारियों से मिले फीडबैक के आधार पर दोनों पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट तैयार करेंगे और कांग्रेस पार्टी आलाकमान को सौंपेगे।

नए पदाधिकारियों को मिल सकती है जिम्मेदारी

रिपोर्ट के आधार पर संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों की लंबी फौज है। जिसमें कई तो ऐसे पदाधिकारी हैं जो नाम के हैं। पार्टी की बैठकों, कार्यक्रमों से उनकी दूरी बरकरार है। उन्हें पदमुक्त कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी आने वाले समय में मिल सकती है।

सुक्खू, मुकेश व प्रतिभा के साथ होगी बैठक

पार्टी की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ बैठक होगी व इसके बाद के बाद चुनाव समन्वय समिति के साथ बैठक होगी। इसमें चुनावी समन्वय कैसा था, सरकार होते हुए भी कांग्रेस क्यों पिछड़ी इस पर चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: और मजबूत बनकर उभरे CM सुक्खू, ऊपरी और निचले हिमाचल में मजबूत हुई पैंठ, आगे क्या है चुनौती?

पहले सत्र में मंडी की हार पर मंथन

11.30 से 1.30 बजे तक पहले मंडी संसदीय क्षेत्र से रहें पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक होगी। इसके बाद मंडी संसदीय के मंत्रियों, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक होगी। इसके बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों, विधानसभा के प्रत्यशियों के साथ बैठक के बाद मंडी जिला के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। सभी से अलग अलग फीडबैक लिया जाएगा।

दोपहर बाद हमीरपुर पर चर्चा

दोपहर 3 बजे से सांय 5 बजे तक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक होगी। बाद में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मंत्री, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक के बाद हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सभी पार्टी विधायकों, विधानसभा में पार्टी प्रत्यशियों के बाद जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी।

कांगड़ा व शिमला में हार पर 16 को मंथन

16 जुलाई को सुबह 10 बजे से 1 बजे के मध्य पहले कांगड़ा लोकसभा के रहें पार्टी प्रत्याशी के बाद कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मंत्री, सीपीएस व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सभी कांग्रेस विधायकों, विधानसभा में पार्टी प्रत्यशियों के बैठक के बाद सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी।

सांय 2 बजे से 4 बजे तक शिमला संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी के साथ बैठक के बाद शिमला संसदीय क्षेत्र के मंत्रियों, सीपीएस अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्यों संसदीय क्षेत्र के सभी विधायकों, विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी,जिलाध्यक्षों के साथ बैठक होगी। सांय 4 बजे से 5 बजे तक कांग्रेस कमेटी के अग्रणी संगठनों के राज्य प्रमुखों के साथ बैठके करेंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal Politics: क्या सुक्खू सरकार से टल गया खतरा? उपचुनाव के बाद बदला सीटों का गुणा-भाग? सत्ता से कितनी दूर गई BJP

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।