Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Politics: ...तो क्या ऑपरेशन लोटस फेल? चुनाव के बाद बदला सीटों का समीकरण, अब किसके पास कितने विधायक!

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 02:32 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव की चार सीटों पर (Himachal Pradesh Assembly Election Result 2024) कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। ऐसे में प्रदेश में सुक्खू सरक ...और पढ़ें

    Himachal Politics: हिमाचल में चुनाव के बाद बदला सीटों का समीकरण
    Himachal Politics: हिमाचल में चुनाव के बाद बदला सीटों का समीकरण

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल की सभी चार संसदीय सीटों पर भले ही भारतीय जनता पार्टी ने विजय हासिल कर ली हो। लेकिन इतना तय है कि विधानसभा उपचुनाव (Himachal Assembly Election Result) में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा है। हिमाचल में छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। इनमें चार सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

    हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के समर्थन में कांग्रेस के छह विधायकों सहित तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने वोट किया था। जिससे कांग्रेस प्रत्‍याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा।

    इसके बाद कांग्रेस के इन छह विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया गया। यह फैसला पार्टी द्वारा जारी व्हिप को न मानने की वजह से लिया गया। बाद में इन विधायकों ने औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन कर ली।

    चार विधानसभा सीटों पर भाजपा को मिली हार

    कांग्रेस के इन बागी विधायकों में सुधीर शर्मा, राजेंद्र राणा, देवेंद्र भुट्टो, इंद्र लखन पाल, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा शामिल थे। कांग्रेस से भाजपा में आए इन्हीं विधायकों ने बाद में हिमाचल से अपनी-अपनी सीटों पर भाजपा की ओर से चुनाव लड़ा। जिनमें चार सीटों पर भाजपा को शिकस्त मिली है।

    कांग्रेस ने प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की है। इनमें लाहौल-स्पीति, सुजानपुर, गरगेट और  कुटलैहड़ जीत जीत ली है। वहीं बड़सर और धर्मशाला सीट भाजपा के खाते में गई है।

    ये है सीटों का समीकरण

    मौजूदा समय में देखें तो 68 सदस्यीय विधानसभा में तीन निर्दलीय विधायकों का त्यागपत्र स्वीकार होने के चलते तीन पद खाली हैं। मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव के बाद सदन की संख्या 65 हो गई। वहीं अब चार सीटें जीतने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 34 से 38 हो गई है।

    जबकि भाजपा के विधायकों की संख्या दो विधानसभा सीटें जीतने के बाद 25 से 27 हो गई है। क्योंकि अब सदन में विधायकों की संख्या 65 है और बहुमत का आंकड़ा 33 है और कांग्रेस के पास बहुमत से पांच सीटें ज्यादा है। तो ऐसे में हिमाचल में सुक्खू सरकार पूरी तरह सुरक्षित है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Kangra Lok Sabha Chunav Result 2024: कांगड़ा सीट पर बीजेपी ने दोहराया इतिहास, कांग्रेस को मिली करारी हार