Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    New Year पर हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर, CM सुक्खू ने अपील के साथ कर दिया बड़ा एलान 

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 25 Dec 2025 11:38 AM (IST)

    न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर है क्योंकि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पर्यटकों के लिए बड़ा एलान किया ह ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू ने पर्यटकों के स्वागत के लिए किया एलान

    2. शिमला और धर्मशाला में कार्निवाल का आयोजन

    3. पर्यटन सीजन में ढाबे व होटल 24 घंटे खुले

    जागरण संवाददाता, शिमला। न्यू ईयर पर हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पर्यटकों के लिए बड़ा एलान कर दिया है। सीएम ने कहा कि हिमाचल पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए पर्यटकों को हिमाचल आने का न्योता दिया।

    शिमला और कांगड़ा के धर्मशाला में कार्निवाल का आयोजन किया गया है, जहां पर्यटक हिमाचल की संस्कृति के बारे में जान सकेंगे, वहीं यहां स्वच्छ हवा का लाभ भी ले सकेंगे। 

    उन्होंने कहा कि पर्यटकों के साथ हिमाचल के लोग शांति बनाए रखें, पर्यटक भी हुड़दंग न मचाएं। पर्यटकों को कोई असुविधा न हो, इसलिए पर्यटन सीजन के दौरान ढाबे व होटल दिन-रात 24 घंटे खुले रहेंगे। बिना खाने के कोई भी पर्यटक नहीं रहना चाहिए।

    पर्यटकों के मनोरंजन के लिए कार्निवाल

    शिमला में कार्निवाल के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से बातचीत कर उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के मनोरंजन के लिए ये कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।

    पर्यटकों को नहीं आने दी जाएगी कोई समस्या

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। विंटर कार्निवाल शिमला के माध्यम से पर्यटकों को शिमला में आकर्षण के विभिन्न आयाम उपलब्ध करवाए गए हैं। धर्मशाला में भी कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र की आर्थिकी को संबल मिलता है।

    यह भी पढ़ें: कांगड़ा वैली कार्निवाल का शोभायात्रा के साथ आगाज, धर्मशाला में मैराथन सहित हर दिन होंगे खास इवेंट; देखे लें पूरा शेड्यूल 

    पर्यटकों के आवागमन में हर वर्ष बढ़ोतरी

    उन्होंने कहा, पर्यटकों के आवागमन में हर वर्ष बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में ईको टूरिज्म की संभावनाओं को देखते हुए नई संशोधित ईको टूरिज्म नीति अधिसूचित की गई है। वर्ष 2023 से नवंबर 2025 तक लगभग छह करोड़ रुपये विभिन्न ईको टूरिज्म गतिविधियों से अर्जित किए गए हैं। होम स्टे पंजीकरण करने के लिए आनलाइन पोर्टल शुरू किया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल पंचायत चुनाव में देरी के बीच सरकार और निर्वाचन आयोग में फिर टकराव, हाई कोर्ट पहुंचा मामला 

    खबरें और भी