Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल कांग्रेस नेताओं की खरगे व राहुल के साथ आज अहम बैठक, 9 माह से भंग कार्यकारिणी पर बनेगी बात, चार मंत्री भी दिल्ली में

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 12:27 PM (IST)

    Himachal Pradesh Congress Meeting हिमाचल कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के साथ दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री सु ...और पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री।
    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री।

    HighLights

    1. सुक्खू, मुकेश व प्रतिभा के अलावा चार मंत्री भी होंगे शामिल
    2. विक्रमादित्य, अनिरुद्ध, धर्माणी व यादवेंद्र को नहीं बुलाया
    3. मंत्रिमंडल विस्तार पर भी होगी बैठक में चर्चा

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh Congress Meeting, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ हिमाचल के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम को होगी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहेंगे। दिल्ली में होने वाली इस बैठक में कई अहम निर्णय हो सकते हैं। 

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, पार्टी की हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भाग लेंगी।

    कार्यकारिणी गठन व मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा

    इसमें मंत्रिमंडल विस्तार के तहत एक रिक्त पद को भरने व विभागों में फेरबदल की संभावना है। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी गठन को लेकर भी चर्चा होगी।

    यह भी पढ़ें- CM Sukhu का चंबा दौरा रद, क्या मौसम के कारण मिंजर मेला में नहीं आ पाए मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष को दी जिम्मेदारी

    चार मंत्रियों को बैठक का नहीं न्योता

    कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, राजेश धर्माणी व यादवेंद्र गोमा को बैठक में शामिल होने का निमंत्रण नहीं है। अनिरुद्ध सिंह सोमवार को विधानसभा पुस्तकालय में हिमाचल निर्माता डा. वाइएस परमार की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। डा. परमार के परिवार से कुश परमार बीमार होने के कारण अन्य सदस्य उपस्थित होंगे।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में लाॅटरी पर शुरू हुआ घमासान, सरकार के मंत्री गिना रहे फायदे तो भाजपा ने कर दिया बड़ा ऐलान

    नौ माह से भंग चल रही है  प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी 

    पिछले नौ माह से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी भंग है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन में जिला से लेकर ब्लाक स्तर तक कोई पदाधिकारी नहीं हैं। ऐसे में संगठन का जमीनी स्तर पर काम पूरी तरह से रुक गया है। सरकार और संगठन की नीतियों और योजनाओं को धरातल पर ले जाने वाले पदाधिकारी न होने से सरकार और संगठन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। यहां तक कि विपक्ष के हमलों का जवाब देने के लिए कांग्रेस के पास पार्टी अध्यक्ष के अलावा कोई नहीं है। सरकार के मंत्री ही सरकार और संगठन का बचाव कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में लाॅटरी शुरू करने पर अनुराग ठाकुर की आई कड़ी प्रतिक्रिया, ...आर्थिक बदहाली के बाद अब परिवारों की बर्बादी

    यह भी पढ़ें- मानसून सत्र से पहले हिमाचल कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, 4 को राहुल गांधी लेंगे बैठक; मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष

    खबरें और भी