Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: 'संगठन में देरी हमारी वजह से नहीं हुई, हाईकमान जिम्मेदार', पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने विनय को क्या सलाह दी?

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 02:13 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने संगठन में देरी के लिए हाईकमान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष विनय कुमार को सलाह दी ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।

    HighLights

    1. प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को ठहराया जिम्मेदार

    2. विनय कुमार को हाईकमान से बात करने की सलाह

    3. संगठन के कार्यों में तेजी लाने पर जोर

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को शिमला के राजीव भवन में पार्टी के राज्य कार्यालय में पदभार संभाल लिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी पहुंची। उन्होंने विनय कुमार को शुभकामनाएं दीं। 

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विनय कुमार संगठन की मजबूती के लिए दिन-रात काम करेंगे। वह कड़ी मेहनत कर संगठन को मजबूत करेंगे, जिससे आगामी चुनाव में सरकार बनाने में मदद होगी।

    संगठन में देरी पर क्या बोलीं प्रतिभा

    संगठन में देरी के सवाल पर प्रतिभा सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि संगठन की देरी हमारी वजह से नहीं हुई। कई बार हमने यह बात हाईकमान तक पहुंचाई। हाईकमान ने ही इसमें विलंब किया। 

    बिना संगठन के काम करना मुश्किल

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी की राज्य प्रभारी रजनी पाटिल भी शिमला पहुंची हैं, उनके साथ आज नवनियुक्त अध्यक्ष की चर्चा होगी। वह जानती हैं कि बिना संगठन के काम करना बेहद मुश्किल होता है। 

    महिलाओं को मिले संगठन में स्थान

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि हम तो कह रहे हैं कि महिलाओं को मान दिया जाना चाहिए। फील्ड में कार्यरत महिला कार्यकर्ताओं को स्थान दें। नवनियुक्त अध्यक्ष से उम्मीद है कि वह महिलाओं को संगठन में स्थान देंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिमला में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए 25 नेताओं ने जता दी दावेदारी, इस बार बदल गई है चयन की प्रक्रिया 

    विनय कुमार को काफी अनुभव

    प्रतिभा सिंह ने कहा कि वैसे तो विनय कुमार तीन बार के विधायक हैं व विधानसभा उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें काफी प्रशासनिक अनुभव भी है। उम्मीद है वह संगठन व सरकार में तालमेल बैठाने का काम करें। हम भी अपनी तरफ से हर संभव प्रयास करेंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा: अंदर कोरम अधूरा और बाहर शोर पूरा, तीन दिन की कार्यवाही में दिखा टकराव; किसका पलड़ा रहा भारी?