Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बिजली की नई दरों का प्रारूप तैयार, तय हो गया कब होगा एलान; आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ेगा?

    By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 16 Mar 2026 11:59 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में बिजली की नई दरों पर फैसला इस सप्ताह आने की उम्मीद है। राज्य बिजली बोर्ड द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। नियामक आयोग जल ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बिजली की नई दरें तय होंगी। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बिजली की नई दरें तय होंगी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. नई बिजली दरों पर फैसला इसी सप्ताह संभव।

    2. 7 से 30 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी का प्रस्ताव।

    3. नई दरें 1 अप्रैल से होंगी प्रभावी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिजली की नई दरों को लेकर फैसला इसी सप्ताह आने की संभावना है। राज्य बिजली बोर्ड की ओर से दायर बिजली दरों में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। अब नियामक आयोग नई दरों की घोषणा की तैयारी में है। उम्मीद है कि आने वाले तीन से चार दिनों में नए टैरिफ का एलान किया जा सकता है।

    नई दरें पहली अप्रैल से प्रभावी किया जाना प्रस्तावित है। 22 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं की नजर अब आयोग के फैसले पर टिकी हुई है। राज्य बिजली बोर्ड ने अपने बढ़ते खर्च को देखते हुए बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। 

    30 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की मांग

    बोर्ड ने आयोग के समक्ष दायर याचिका में घरेलू और अन्य श्रेणियों के लिए बिजली की दरों में 7 पैसे से लेकर 30 पैसे प्रति यूनिट तक बढ़ोतरी की मांग की है। बिजली बोर्ड का तर्क है कि सरकार की ओर से मिलने वाली फ्री बिजली के बंद होने के बाद बिजली की सप्लाई को सुचारू बनाए रखने के लिए बोर्ड को बिजली खरीदनी पड़ेगी। इससे बोर्ड का खर्च बढ़ रहा है, इसे पूरा करने के लिए दरों में बढ़ोतरी की जानी प्रस्तावित है।

    तीन बार सुनवाई हुई

    राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली बोर्ड की याचिका पर तीन बार सुनवाई की है। इसके अलावा आयोग ने सभी पक्षों के साथ एक खुला संवाद भी शिमला में किया था। इसमें औद्योगिक, घरेलू उपभोक्ताओं से लेकर व्यवसायिक उपभोक्ताओं व अन्य हितधारकों को अपनी बात रखी है।

    नई दरों का प्रारूप तैयार

    सभी सुझावों और आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने नई बिजली दरों का प्रारूप तैयार कर लिया है। अब अंतिम औपचारिक घोषणा की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नियमों के तहत  जब भी बिजली बोर्ड टैरिफ बढ़ाने या संशोधित करने के लिए याचिका दायर करता है, तो नियामक आयोग को 120 दिनों के भीतर उस पर फैसला सुनाना होता है।

    खबरें और भी

    नई बिजली दरों को आगामी वित्तीय वर्ष से लागू किया जाना प्रस्तावित है। यदि इस सप्ताह घोषणा हो जाती है तो 1 अप्रैल से प्रदेशभर में संशोधित बिजली दरें प्रभावी हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: CJI सूर्यकांत की नसीहत, दूषित भाषा का प्रयोग करने से पहले मां-बहन व बेटी के सम्मान का भी ध्यान रखें; कर्तव्य न भूलें