यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 13 अक्टूबर को होगा अनावरण, ये नेता पहुंचेंगे
Virbhadra Singh Statue हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण 13 अक्टूबर को शिमला के रिज ...और पढ़ें

HighLights
- वीरभद्र सिंह की प्रतिमा 13 अक्टूबर को |
- शिमला के रिज मैदान पर अनावरण |
- कांग्रेस के कई नेता होंगे शामिल |
राज्य ब्यूरो, शिमला। Virbhadra Singh Statue, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण सोमवार 13 अक्टूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर किया जाएगा। स्व. वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम पहले स्व. वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस 23 जून को प्रस्तावित था। किंतु प्रदेश में आई भीषण प्राकृतिक आपदा तथा राज्य में हुई जानमाल की भारी क्षति को देखते हुए, ट्रस्ट सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस महत्वपूर्ण समारोह को स्थगित करने का निर्णय लिया था। फाउंडेशन की ओर से प्रतिमा का निर्माण व स्थापना करवाई जाएगी।
आपदा राहत के तौर पर 11 लाख रुपये दिए
स्व. राजा वीरभद्र सिंह की परंपरा का सम्मान करते हुए फाउंडेशन ने इस आपदा के समय राहत कार्यों में अपना योगदान देते हुए 11 लाख की धनराशि उपायुक्त जिला मंडी के उन बच्चों की शिक्षा के लिए अर्पित की, जिन्होंने इस आपदा में अपने माता-पिता को खो दिया।
उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस आलाकमान की सहमति तथा प्रदेश नेतृत्व के परामर्श से प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन 13 अक्टूबर के लिए पुनर्निर्धारण किया गया है।
ये नेता पहुंचेंगे कार्यक्रम में
इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (सांसद, लोकसभा) एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह तथा कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी स्वास्थ्य अनुरूप होने पर आयोजन में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
