Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: मंडी के कांग्रेस नेता को सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सोलन के बाद शिमला के इन 2 नेताओं का नाम भी आगे

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 25 Nov 2025 02:47 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मंडी के कांग्रेस नेता शशि शर्मा को सरकार में जिम्मेदारी दी गई है। अनुराग ठाकुर के बाद दो और नेताओं के नाम भी आगे चल रहे हैं। शशि शर् ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंडी के कांग्रेस नेता शशि शर्मा। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंडी के कांग्रेस नेता शशि शर्मा। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. शशि शर्मा को मिली सरकारी जिम्मेदारी

    2. मंडी क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत

    3. अन्य दो नेता भी दौड़ में

    जागरण टीम, मंडीशिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगातार दूसरे दिन बड़ी तैनाती की है। सरकार ने विधानसभा सत्र से पहले मंडी से कांग्रेस नेता शशि शर्मा को हिमाचल प्रदेश वाटर मैनेजमेंट बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सचिव जलशक्ति विभाग राखिल काहलो की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

    शशि शर्मा स्वर्गीय तिलक राज शर्मा के पुत्र हैं और मंडी जिले के नेरचौक के निवासी हैं। सरकार के अनुसार उपाध्यक्ष पद से संबंधित नियम व शर्तें अलग से जारी की जाएंगी। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश सरकार के ई-गजट में भी प्रकाशित कर दी गई है।

    कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे

    शशि शर्मा कांग्रेस के पूर्व महासचिव रहे हैं। वह एनएसयूआई में भी रहे हैं। वह लंबे समय से प्रदेश की राजनीति व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। शशि शर्मा की नियुक्ति को जल प्रबंधन क्षेत्र में बेहतर समन्वय और सुधार की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। उधर, उनके गृह क्षेत्र में यह नियुक्ति खुशी और उत्साह के साथ स्वागत योग्य कदम के रूप में देखी जा रही है।

    सरकार के दो साल बाकी

    हिमाचल सरकार दिसंबर में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर रही है। अब दो साल बाकी बचे हैं। इस बीच सरकार ने पार्टी नेताओं को एडजस्ट करना शुरू कर दिया है। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा सत्र: आज धर्मशाला पहुंचेंगे सरकार व विपक्ष, होटल धौलाधार और डी पोलो में बनेगी रणनीति; इस बार बढ़ेगा खर्च

    अनुराग शर्मा को बनाया औद्योगिक विकास निगम का उपाध्यक्ष

    प्रदेश सरकार ने गत दिवस अनुराग शर्मा को हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया था। अनुराग कैथलीघाट कंडाघाट जिला सोलन के रहने वाले हैं। वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के राज्य अध्यक्ष हैं। लंबे समय से वह संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं। वह विभिन्न राज्यों में चुनावी जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचलियों की सहकारी समितियां धारा 118 के झमेले से बाहर, कार्यों में तेजी के साथ मिलेगा रोजगार; पर्यटन क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश 

    सुरेंद्र शर्मा व छत्र सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी

    चौपाल से कांग्रेस नेता सुरेंद्र शर्मा को एचपीएमसी का उपाध्यक्ष लगाने की तैयारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही युवा कांग्रेस अध्यक्ष छत्र सिंह को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है।

    खबरें और भी