Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh Rains: बारिश से NH सहित 112 सड़कें बंद, 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित; जानिए कितना हुआ नुकसान

    By AgencyEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 12:17 PM (GMT+05:30)

    Himachal Rains हिमाचल में बारिश से नेशनल हाईवे सहित 112 सड़कें ब‍ाधित हो गई हैं। इसके अलावा 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गयी हैं। पिछले 24 घंटों म ...और पढ़ें

    बारिश से NH सहित 112 सड़कें बंद, 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित (फाइल फोटो)
    बारिश से NH सहित 112 सड़कें बंद, 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश से जूझ रहा है।
    2. लगभग 12,000 करोड़ रुपये का हो चुका है नुकसान।
    3. अभी तक 231 लोग गवां चुके जान

    शिमला, एजेंसी: हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं। राज्‍य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने इसकी जानकारी साझा की है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रविवार को बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 305 सहित 112 सड़कें अवरुद्ध हो गईं।

    आग लगने की भी एक घटना आई सामने

    इसके अलावा 12 जलापूर्ति योजनाएं भी बाधित हो गयी हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में आग लगने की भी एक घटना सामने आई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 24 जून को मानसून शुरू होने के बाद से पहाड़ी राज्य में बारिश से जुड़ी घटनाओं में प्रतिदिन औसतन लगभग सात लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    अब तक 12000 करोड़ रुपये का हो चुका नुकसान

    हिमाचल प्रदेश पिछले कई हफ्तों से भारी बारिश से जूझ रहा है। राज्य को बारिश से संबंधित विभिन्न घटनाओं, जैसे भूस्खलन, बादल फटना, बाढ़ आदि में जान-माल के साथ-साथ भारी नुकसान हुआ है। आपदा प्रबंधन ने कहा कि हताहतों के अलावा नुकसान लगभग 12,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

    सरकार के मुताबिक 231 लोग गवां चुके जान

    इस बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कुल मौतों में से 136 लोगों की जान भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई है। वहीं सरकार के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से कुल 231 लोगों की जान गई है।

    खबरें और भी

    अगस्‍त माह में कितनी वर्षा दर्ज? 

    अगस्त माह में प्रदेश में सामान्य से चार प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में सामान्य तौर पर 256.8 मिलीमीटर की अपेक्षा 247.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। बिलासपुर में सामान्य से 89 प्रतिशत अधिक, मंडी में 72, सोलन में 62, हमीरपुर में 61 प्रतिशत, शिमला मे 29 और कांगड़ा में सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।