हिमाचल में राज्यसभा चुनाव पर सियासत तेज, कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक; दावेदारों की लिस्ट में 6 नाम
हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस ने 5 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई है, उसी दिन नामांकन होगा। मुख्यमं ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव पर सियासत तेज हो गई है।
HighLights
राज्यसभा चुनाव के लिए हिमाचल में सियासत गरमाई।
कांग्रेस ने 5 मार्च को विधायक दल की बैठक बुलाई।
सुप्रिया, पवन खेड़ा, आनंद शर्मा प्रमुख दावेदार।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीति गरमा गई है। संभावित दावेदारों की लिस्ट लंबी हो गई है। दिल्ली में प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन जारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली में डटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेगा।
सभी विधायकों को बैठक में पहुंचने का निर्देश
5 मार्च को राज्यसभा की एक सीट के लिए शिमला में नामांकन होगा। इसी दिन सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में सभी विधायकों के साथ चर्चा के बाद प्रत्याशी नामांकन भरेगा। संसदीय कार्यमंत्री ने सभी विधायकों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
दावेदारों की सूची लंबी, सुप्रिया और पवन खेड़ा पर भी चर्चा
दावेदारों की सूची लंबी होने के कारण कांग्रेस लास्ट मिनट स्ट्रेटजी पर भी काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आज दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और पवन खेड़ा का नाम भी प्रत्याशियों की फेहरिस्त में शामिल है।
मंत्री व विधायकों की क्या रणनीति
सूत्र बताते हैं कि विधायक व मंत्री हिमाचल से संबंधित नेता को ही प्रत्याशी बनाने के पक्ष में हैं। इसके लिए एक मंत्री को ड्राप कर राज्यसभा भेजने की रणनीति पर भी काम चल रहा है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का नाम पहले से ही चर्चा में रहा है। दो नए नाम आने के बाद अब 3 गैर हिमाचली दावेदार हो गए हैं।
खबरें और भी
आनंद व प्रतिभा के नाम प्रमुख
वहीं, हिमाचल प्रदेश के बड़े दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम प्रमुख हैं। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल व पूर्व मंत्री आशा कुमारी का नाम भी चर्चा में है। 5 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन भरे जाने हैं। 16 मार्च को राज्यसभा सदस्य के लिए वोटिंग होनी है। इसी दिन रिजल्ट आएगा।