Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: शिमला में मस्जिद के पास डंगा गिरने पर दो समुदाय के लोगों में विवाद, युवक ने महिला काे दिया धक्का, VIDEO

    Updated: Thu, 07 Aug 2025 03:16 PM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh News शिमला के कुसुम्पटी में मस्जिद के पास डंगा गिरने से दो समुदाय आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों द्वारा घरों को बचाने के लिए तिरपाल ल ...और पढ़ें

    शिमला के कुसुम्पटी में मस्जिद के पास डंगा गिरने पर हुआ विवाद व धक्का देने से घायल महिला।
    शिमला के कुसुम्पटी में मस्जिद के पास डंगा गिरने पर हुआ विवाद व धक्का देने से घायल महिला।

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Pradesh News, हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कुसुम्पटी में दो समुदायों के लोग फिर से आमने-सामने हो गए। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। बरसात के कारण मस्जिद के पास एक डंगा गिर गया। इस डंगे के गिरने के बाद स्थानीय लोगों के घरों को खतरा हो गया।

    घरों को बचाने के लिए जब स्थानीय लोगों ने इसे तिरपाल से कवर करने का प्रयास किया तो मस्जिद में रहने वाले लोग इस पर इस पर आपत्ति जताने लगे। दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। कुछ देर में ही माहौल गरमा गया।

    इस दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने मीना नाम की महिला को धक्का लगा दिया। महिला अपने घर को सुरक्षित करने के लिए तिरपाल लगा रही थी। धक्के की वजह से महिला नीचे गिरकर चोटिल हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को बुलाना पड़ा। महिला ने पुलिस को भी बताया कि मस्जिद से निकले लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 

    दोनों पक्ष में हुई खूब गहमागहमी

    दोनों पक्ष के लोगों के बीच काफी ज्यादा गहमा गहमी हुई। पूरे घटनाक्रम का वीडियाे भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष काफी उग्र दिख रहे हैं। पुलिस ने दोनों गुटों को अलग-अलग कर शांत करवाया। पुलिस ने दोनों पक्ष के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का मेडिकल भी करवाया गया है। 

    संजौली ही नहीं, कुसुम्पटी मस्जिद को लेकर भी है विवाद

    बता दें कि इस मस्जिद के निर्माण को लेकर भी विवाद चला हुआ है। इसकी भूमि को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। वहीं मस्जिद और बक्फ बोर्ड की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह उनकी जमीन पर बनी है। संजौली मस्जिद के बाद कुसुम्पटी मस्जिद के मालिकाना हक को लेकर भी काफी विवाद हुआ था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal News: जंगल में पार्टी करने गए थे तीन दोस्त, शौच करने गए युवक को शिकार समझ चला दी गोली, गंभीर हालत में PGI रेफर

    यह भी पढ़ें- Himachal News: बेटी की हत्यारी मां को आजीवन कठोर कारावास, रात को रॉड से पीटकर बाथरूम में बंद कर दी थी बच्ची