Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Shimla News: रामपुर के काशापाट में स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा की खाई में गिरने से मौत

    By Atul Kashyap Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 25 Feb 2026 04:22 PM (IST)

    शिमला जिले के रामपुर बुशहर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा कविता की खाई में गिरने से मौत हो गई। पैर फिसलने से सिर ...और पढ़ें

    रामपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा की गिरकर मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    रामपुर में स्कूल से लौट रही छात्रा की गिरकर मौत हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. रामपुर में स्कूल से लौटते समय छात्रा की मौत।

    2. पैर फिसलने से खाई में गिरी, सिर में लगी चोट।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, शव सौंपा।

    संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर (शिमला)। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक हादसे में स्कूली छात्रा की मौत हो गई। पुलिस थाना रामपुर तकलेच चौकी के तहत स्कूल से घर लौट रही 13 वर्षीय छात्रा की गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी और रास्ते में उसका पैर फिसल गया, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। 

    पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छात्रा की पहचान नाम कविता, पुत्री बिटू, निवासी गांव पाट दामिणी, डाकघर काशापाट, तहसील रामपुर, जिला शिमला के रूप में हुई है।

    स्कूल से घर जाते हादसा

    वह रोजाना की तरह स्कूल से घर आ रही थी तो अचानक रास्ते में उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में गिर गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों उसे उपचार के लिए महात्मा गांधी मेडिकल सर्विस कॉम्प्लैक्स खनेरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस ने मामला किया दर्ज

    वहीं सूचना मिलते ही एएसआई सतविंद्र पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    पोस्टमार्टम के बाद पिता को सौंपा शव

    पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मेडिकल अधिकारी ने विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद में देने की बात कही है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए पिता बिटू राम को सौंप दिया गया। 

    यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व CM के पोते की मौत: दवा खाने के बाद मुंह से निकला झाग और बेड से गिरा वीर, पुलिस जांच में खुले कई राज 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की 5 दिन नहीं मिलेंगी ऑनलाइन सेवाएं, अपग्रेड होगा सिस्टम; बिल भी देख सकेंगे 

    खबरें और भी