Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    स्मार्ट मीटर लगने के बाद रियल टाइम बिजली की खपत देख सकेंगे उपभोक्ता, हिमाचल में 15 दिन चलेगा अभियान

    By Rohit Sharma Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 08 Feb 2026 06:55 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड 9 से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर जागरूकता अभियान चलाएगा। इस पहल का उद्देश्य पुराने मीटरों को बदलकर उपभोक्ताओं को नई तकनीक से अव ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड स्मार्ट मीटर के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगा। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जाएगा।

    2. उपभोक्ता मोबाइल ऐप पर वास्तविक समय खपत देखेंगे।

    3. ऑनलाइन रीडिंग से बिलिंग त्रुटियां समाप्त होंगी।

    जागरण संवाददाता, शिमला। राज्य बिजली बोर्ड प्रदेश भर में पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदल रहा है। ऐसे में बिजली बोर्ड प्रदेशभर में 9 से 23 फरवरी तक एक विशेष अभियान चलाएगा। बिजली बोर्ड के प्रवक्ता अनुराग पराशर ने बताया कि बोर्ड द्वारा स्मार्ट मीटर के बारे में प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।

    शिमला से शुरू होगा अभियान 

    अभियान की शुरुआत शिमला से होगी। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रदेश के सभी लोगों को स्मार्ट मीटर पर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर प्रयोग में लाने से पहले उस विशेष तकनीक के बारे में संपूर्ण और असल जानकारी होना जरूरी है। इस पखवाड़े का शुभारंभ सोमवार को शिमला में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर किया जा रहा है।

    बिजली खपत रियल टाइम में देख सकेंगे

    उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अब मोबाइल ऐप का उपयोग कर अपनी बिजली खपत और लोड की जानकारी रियल टाइम में देख सकेंगे। घंटे, दिन और महीने के आधार पर ऊर्जा उपयोग का पूरा विवरण उपलब्ध होगा, जिससे उपभोक्ता अपनी खपत का बेहतर विश्लेषण कर सकेंगे। 

    ऑनलाइन ली जाएगी रीडिंग

    बोर्ड ने बताया कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग ऑनलाइन ली जाएगी, जिससे मैनुअल मीटर रीडिंग की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और बिजली बिल में त्रुटियों की संभावना न के बराबर रहेगी। इसके साथ ही बिजली बाधित होने और बहाली से जुड़ी सूचनाएं भी मोबाइल ऐप के जरिए उपभोक्ताओं को तुरंत मिलेंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: RDG बंद होने पर कैबिनेट का मंथन, हिमाचल में वेतन व पेंशन सहित सब्सिडी पर भी पड़ेगा असर; वित्त विभाग ने दी प्रेजेंटेशन 

    यह भी पढ़ें: शिमला में 3 नाबालिग लड़कियां और एक लड़का लापता, परिवार के सदस्य पहुंचे पुलिस के पास