Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में आने वाले दिनों पड़ेगी भीषण गर्मी, गर्म हवाएं छुड़ाएंगी पसीना; पढ़ें मौसम का हाल

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 07:24 AM (GMT+05:30)

    Himachal Pradesh Weather News हिमाचल प्रदेश में आने वाले तीन महीने में गर्मी और हीट वेव चलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक यहां सामान्य से कम बारिश ह ...और पढ़ें

    आने वाले दिनों में चलेगी हीटवेव (File Photo)
    आने वाले दिनों में चलेगी हीटवेव (File Photo)

    HighLights

    1. न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान
    2. नौ से पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, हिमपात व वर्षा की संभावना
    3. धूप खिलने से गर्मी का हुआ अहसास, ऊना में 25.6 डिग्री रहा तापमान

    जागरण संवाद केंद्र, शिमला। Himachal Weather News मौसम विभाग ने मार्च से मई तक सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। यही नहीं मैदानों में ज्यादा गर्मी के साथ हीट वेव यानी गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। इससे तीन माह तक जहां मैदान तपेंगे, वहीं गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाएगी। मौसम विभाग ने मार्च में भी सामान्य से कम वर्षा का अनुमान लगाया है।

    अभी तक मार्च में 26.5 मिलीमीटर सामान्य वर्षा के मुकाबले 50.2 मिलीमीटर वर्षा सात दिन में दर्ज की गई है। ये सामान्य से 89 प्रतिशत अधिक है। प्रदेश में केवल ऊना में सामान्य से 20 प्रतिशत कम वर्षा 13.3 मिलीमीटर हुई है।

    जबकि अन्य जिलों में 51 से लेकर 248 प्रतिशत तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मार्च से मई तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। हालांकि बीते वर्षों के दौरान कई बार ऐसी स्थिति आई है। ऐसा पहली बार नहीं है।

    8 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना

    वहीं मौसम विभाग ने आठ मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नौ मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का कुछ असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। इससे कुछ स्थानों पर हिमपात व वर्षा का अनुमान है। 14 मार्च तक इसका प्रभाव रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    ऊना, सोलन व मंडी की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी

    वीरवार की रात शिमला से ज्यादा ठंडी ऊना, मंडी व सोलन में दर्ज की गई। शिमला का न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री की वृद्धि के साथ 8.5 जबकि सोलन का 2.1 की गिरावट के साथ चार, ऊना का पांच और मंडी का 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

    शुक्रवार को प्रदेश में धूप खिलने से गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि तेज धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है।

    ताबो में सबसे अधिक 6.8, डलहौजी में 3.2, कल्पा में 2.4 डिग्री तापमान की गिरावट आई है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। डलहौजी में न्यूनतम तापमान में 7.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।

    गर्भवती व बीमार महिला को तिंदी से किया एयरलिफ्ट

    लाहुल स्पीति में हिमपात के बाद कई सड़कें बंद हैं। शुक्रवार को तिंदी पंचायत की दो महिलाओं को हेलीकाप्टर से एयरलिफ्ट कर भुंतर हवाई अड्डा लाया गया।

    यहां से इन्हें एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। लाहुल घाटी की तिंदी पंचायत में एक महिला बीमार और दूसरी गर्भवती थी। उन्होंने विधायक अनुराधा राणा से हेलीकाप्टर उपलब्ध करवाने की मांग की थी।

    प्रमुख शहरों को तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 8.5 18.0
    सुंदरनगर 6.0 25.4
    भुंतर 4.6 24.5
    कल्पा -1.1 11.4
    धर्मशाला 5.0 19.8
    ऊना 5.0 25.6
    नाहन 11.2 22.5
    केलंग -7.5 3.0

    सोलन

    4.0 24.4

    यह भी पढ़ें- 9 मार्च की रात 12 बजे से हिमाचल में थम जाएंगे बसों के पहिये, 72 घंटे के लिए चक्का जाम का एलान; जानिए क्या है वजह?

    यह भी पढ़ें- सावधान! हिमाचल में 13 तक रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, कुकुमसेरी में सबसे ज्यादा ठंड; पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट