Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Pradesh Weather News: बारिश की संभावना के बीच पांच डिग्री तक चढ़ा पारा, हमीरपुर में सबसे अधिक रहा तापमान

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 08:49 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather News) में बीते दिनों हुई बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी। रविवा को बारिश की संभावना के बीच धूप खिली और ता ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में बारिश के बीच बढ़ा तापमान (फाइल फोटो)
    हिमाचल प्रदेश में बारिश के बीच बढ़ा तापमान (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो,शिमला। प्रदेश में रविवार को वर्षा की संभावना के बीच धूप खिली और अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।

    अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि चंबा में 5.4, कांगड़ा व मनाली में चार से अधिक और मंडी में 3.8 डिग्री दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में 3.5 व चंबा में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    हमीरपुर में सबसे अधिक रहा तापमान

    मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर धूप खिलेगी। कुछ जगहों पर बादल छाने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान हमीरपुर के नेरी में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में नौ स्थानों पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री से अधिक है।

    गर्मी से राहत पाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं हिमाचल

    देश के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी के बीच राहत पाने के लिए हजारों पर्यटक हर दिन हिमाचल पहुंच रहे हैं। इस वजह से हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ी है। सप्ताहांत में यह संख्या और बढ़ जाती है।

    कुल्लू जिले के मनाली के साथ सटे रोहतांग में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैकड़ों वाहन रविवार को यहां पहुंचे। इस दौरान रोहतांग में वाहनों की भीड़ बढ़ने से लंबा जाम लग गया।

    यह भी पढ़ें- Modi Cabinet 3.0: मोदी सरकार में दूसरी बार मंत्री बने जेपी नड्डा, जानिए ABVP से कैबिनेट मिनिस्टर तक का राजनीतिक सफर

    यह भी पढ़ें- PM Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट 3.0 में जेपी नड्डा बने कैबिनेट मंत्री, अनुराग ठाकुर को नहीं मिली जगह

    खबरें और भी