यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पहाड़ों पर हिमपात से बदला मौसम! लुढ़का पारा, हिमाचल में फिर इस दिन होगी जमकर बर्फबारी; IMD ने दिया बड़ा अपडेट
Weather Update हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी होने से मौसम का मिजाज बदल गया। 26 जनवरी को रोहतांग में पांच इंच सोलंग सहित अटल टनल के दोनों तरफ करीब दो इ ...और पढ़ें

HighLights
- हिमाचल में खत्म हुआ सूखे का दौर
- हिमाचल के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी
- एक और दो फरवरी को जमकर होगी बर्फबारी
- न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री की हुई गिरावट
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: हिमाचल के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
26 जनवरी को रोहतांग में पांच इंच, सोलंग सहित अटल टनल के दोनों तरफ करीब दो इंच बर्फबारी (Snowfall in Himachal) हुई, जिससे ठंडक बढ़ गई है।
एक और दो फरवरी को जमकर होगी बर्फबारी
इसके कारण लोगों को उम्मीद थी कि आखिर दो माह के सूखे से कुछ राहत मिलेगी। शुक्रवार को धूप के खिलने से उम्मीदों पर पानी फिर गया और कड़क धूप से अधिकतम तापमान में एक से आठ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 28 को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव चार फरवरी तक रहेगा और एक व दो फरवरी को बहुत अधिक बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
.jpg)
न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री की हुई गिरावट
हालांकि 30 व 31 जनवरी को भी प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है। शनिवार को तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि चंबा के भरमौर में 8.4 डिग्री, भुंतर में 5.2, मनाली, रिकांगपिओ में तीन डिग्री से अधिक की वूद्धि दर्ज की गई है।
जबकि न्यूनतम तापमान में एक से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गइ है। बिलासपुर के बरठीं में 4.9, मनाली में 3.8, पांवटा साहिब में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बरसेंगी राहत की फुहारें, आज से बदलेगा मौसम; इन जिलों मे होगी बारिश और बर्फबारी, जानें IMD का बड़ा अपडेट
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं।