Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: हिमाचल में ठंड का सितम बरकरार, कुफरी में 1.9 डिग्री पहुंचा तापमान; बारिश को लेकर जानें पूर्वानुमान

    Updated: Sat, 27 Jan 2024 08:23 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Today शिमला मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सामान्यत तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा। शनिवार सुबह सुंदरनगर ...और पढ़ें

    Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में ठंड का सितम बरकरार
    Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में ठंड का सितम बरकरार

    HighLights

    1. हिमाचल में जारी है ठंड का कहर
    2. कुफरी में 1.9 डिग्री पहुंचा तापमान
    3. सुंदर नगर का तापमान 3.7 डिग्री रहा

    डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर शुरू हो गया है। शनिवार यानी 27 जनवरी को शिमला का तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, कुफरी में 1.9 तापमान दर्ज किया गया है। हिमाचल में आने वाले दिनों तक इसी तरह के हालात बनने की संभावना है।

    इन जिलों में इतना है तापमान

    शिमला मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सामान्यत: तापमान 10 डिग्री से नीचे ही रहा। शनिवार सुबह सुंदरनगर का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। कांगरा का तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं कैलांग का तापमान 7.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, कुफ्री में 1.9 तापमान दर्ज किया गया है

    कब आएगी बारिश

    शिमला मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों सात दिनों तक शिमला में बारिश की कोई संभावना नहीं नजर आ रही है। हालांकि, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुंदर नगर में भी हालात इसी प्रकार बने रहेंगे। यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

    सूखे से किसान हुए प्रभावित

    हिमाचल प्रदेश इस समय भंयकर सूखे की समस्या से जूझ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश में सूखे के हालात शताब्दी के सबसे बड़े सूखे के तौर पर माने जा रहे हैं। यह जानकर हैरानी होगी कि हिमाचल प्रदेश में पिछले 110 सालों में इस तरह के हालात ग्यारहवीं बार बने हैं जब बारिश का न्यूनतम स्तर माइनस 99.7 फीसदी आंका गया है। हिमाचल में अब तक 0.1 फीसदी भी बारिश नहीं हुई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Drought: हिमाचल में सदी का सबसे भयंकर सूखा, 110 सालों में ग्यारहवीं बार बन रहे इस तरह के हालात; बारिश के इंतजार में पथराई आंखें

    यह भी पढ़ें- Himachal: शिमला के प्रसिद्ध गायक सोमदत्त बट्टू को पद्मश्री के लिए हुए चयनित, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई