Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Mausam: हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम, कई जगहों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट; सूखे से मिलेगी राहत

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:26 AM (IST)

    Himachal Weather हिमाचल में आज से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। तेज हवाओं के साथ बिजल ...और पढ़ें

    आज रात से शुक्रवार तक वर्षा व हिमपात की संभावना (File Photo)
    आज रात से शुक्रवार तक वर्षा व हिमपात की संभावना (File Photo)

    HighLights

    1. आज रात से शुक्रवार तक वर्षा व हिमपात की संभावना
    2. तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका, सूखे से मिलेगी राहत

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Mausam बुधवार मध्य रात्रि से शुक्रवार तक प्रदेश में वर्षा व हिमपात होगा। वीरवार को कुफरी, नारकंडा, मनाली, सोलंगवैली, डलहौजी, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों सहित अधिकांश पर्यटन स्थलों पर वर्षा व हल्के हिमपात का अनुमान है।

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात के अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी वर्षा व हिमपात हो सकता है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में लंबे समय से चले आ रहे सूखे से राहत मिलने की उम्मीद है।

    मंगलवार को खिली रही धूप

    हिमाचल में मंगलवार को कड़ी धूप रही। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री का अंतर आया है। ऊना का अधिकतम तापमान फरवरी में 2023 के बाद 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि सेऊबाग में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान ताबो में -7.6, केलंग में -6.7, कुकुमसेरी में -5.6 और कल्पा में -2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

    कहां कितना रहा तापमान

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 6.9 17.8
    सुंदरनगर 5.8 27.0
    भुंतर 3.4 25.4
    कल्पा -2.0 11.2
    धर्मशाला 3.4 19.0
    ऊना 4.3 29.6
    नाहन 9.8 24.8
    केलंग -6.7 3.4
    सोलन 5.6 24.0

    जम्मू में हर दिन बढ़ रहा तापमान

    वहीं, जम्मू में वर्षा के इंतजार में हर दिन बढ़ता तापमान चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार इस वर्ष इस सर्दी में सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो सामान्य से 4.2 अंक अधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

    खबरें और भी

    जम्मू ही नहीं, कश्मीर और जम्मू संभाग के दूसरे सभी जिलों में भी तापमान सामान्य स्तर से चार से सात डिग्री ऊपर चल रहा है। बढ़ती गर्मी और अधकितम और न्यूनतम तापमान के बीच बढ़ते अंतर में मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी जरूर राहत भरी है। बुधवार देर शाम से 20 फरवरी तक उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी एवं निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के सोलन में साइंटिस्ट ने किया कमाल, कालका-शिमला ट्रैक के पास ढूंढा 2 करोड़ साल पुराना Fossil