विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना, इस दिन से बदलेगा मौसम; पढ़ें मौसम का ताजा हाल

Updated: Sat, 23 Nov 2024 08:48 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार को ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है। मंडी बिलासपुर और ऊना में सुबह-शाम घना ...और पढ़ें

आज ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना (फाइल फोटो)
आज ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मंडी, बिलासपुर और ऊना में घना कोहरा छाने की चेतावनी
  2. 27 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ, किसानों-बागवानों की बढ़ी चिंता

राज्य ब्यूरो, शिमला। शनिवार को ऊंची चोटियों पर एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, मंडी, बिलासपुर और ऊना में सुबह-शाम घना कोहरा छाने की चेतावनी दी गई है। 27 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। नवंबर में वर्षा न होने के कारण रबी की फसलों की बुआई का काम नहीं हो सका है। किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है।

शुक्रवार सुबह कोहरे के बाद धूप खिली। हालांकि अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शुष्क ठंड का दौर जारी है और अब ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कल्पा में 2.9 डिग्री सेल्सियस, रिकांगपिओ में 2.7 डिग्री सेल्सियस, जबकि अन्य स्थानों में दो डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रेलगाड़ियां भी समय पर पहुंचने लगी हैं।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 8.2 16.4
सुंदरनगर 5.5 23.5
भुंतर 3.5 23.0
कल्पा 0.2 14.1
धर्मशाला 9.0 21.0
ऊना 5.3 28.0
नाहन 10.0 23.0
केलंग 2.0 11.8
सोलन 4.8 23.0

प्रदेश में एक्यूआई

स्थान एक्यूआई
शिमला 77
धर्मशाला 66
मनाली 55
सुंदरनगर 54
ऊना 78
परवाणू 114
पांवटा साहिब 85
कालाअंब 109
बद्दी 129
नालागढ़ 90

यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, बर्फ से जम गईं झीलें और झरने; माइनस तक पहुंचा पारा

कुंजुम दर्रा गर्मियों तक बंद

स्पीति घाटी का लाहुल से संपर्क कट गया है। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लाहुल स्पीति राहुल कुमार ने शनिवार से अगले वर्ष गर्मियों तक ग्रांफू से लोसर एनएच-505 (कुंजुम दर्रा) यातायात के लिए बंद करने की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में इस मार्ग पर किसी भी प्रकार की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

27 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान

पूर्वानुमान के अनुसार, 23 नवंबर को प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर वर्षा व हिमपात की संभावना जताई गई थी मौसम विभाग ने 27 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान मंडी, ऊना, बिलासपुर और अन्य स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। इस कारण यातायात सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- 31 मार्च तक खुले रहेंगे पर्यटन निगम के 9 होटल, लाभ में नहीं आए तो दोबारा जारी होंगे आदेश; हाई कोर्ट ने दी अनुमति