विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खाड़ी देशों में तनाव के बीच फंसे 35 हजार हिमाचली, परिवार सुरक्षा को लेकर चिंतित, CM सुक्खू बोले- केंद्र के संपर्क में

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Mar 2026 06:14 PM (IST)

खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव के बीच वहां रह रहे लगभग 35 हजार हिमाचलियों के परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर ...और पढ़ें

ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं।

HighLights

  1. खाड़ी देशों में रह रहे हिमाचलियों के परिवार चिंतित।

  2. सीएम सुक्खू ने केंद्र, विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा।

  3. लगभग 35 हजार हिमाचली खाड़ी देशों में कार्यरत।

राज्य ब्यूरो, शिमला। खाड़ी देशों में युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच वहां रह रहे हिमाचल के लोगों की सुरक्षा को लेकर स्वजन की चिंता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के संपर्क में है। खाड़ी देशों में काम कर रहे हिमाचलियों की सुरक्षित वापसी और वहां की स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधिकांश खाड़ी देशों में स्थिति सामान्य बनी हुई है और वहां कार्यरत हिमाचली सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

हिमाचल के सबसे ज्यादा लोग संयुक्त अरब अमीरात में

विभिन्न प्रवासी संगठनों के अनुमान के अनुसार, लगभग 25 से 35 हजार हिमाचली अलग-अलग खाड़ी देशों में कार्यरत हैं। इनमें सबसे अधिक संख्या संयुक्त अरब अमीरात में हैं, जहां लगभग 10 से 12 हजार हिमाचली काम कर रहे हैं। 

बहरीन में करीब एक हजार लोग कार्यरत

इसके बाद सऊदी अरब में छह से आठ हजार लोग कार्यरत हैं। कुवैत में तीन से चार हजार, कतर में दो से तीन हजार, ओमान में करीब दो हजार तथा बहरीन में एक हजार हिमाचली होने का अनुमान है। 

एक दूसरे से संपर्क में लोग

हिमाचली प्रवासी समुदाय इंटरनेट मीडिया समूहों और संगठनों के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। ईरान के साथ चल रहे संघर्ष के बीच खाड़ी देशों में फंसे लोगों के परिवार के सदस्य चिंतित हैं।

ईरान लगातार कर रहा हमले

रात को भी ईरान ने खाड़ी देशों पर हमला कर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ईरान की ओर से खाड़ी देशों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। इस कारण यहां रह रहे हिमाचल के लोगों के परिवार के सदस्य चिंतित हैं। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की दुश्मनी का दंश झेल रहा दुबई, एक के बाद एक हो रहे धमाके; दहशत में लोग

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो बख्शेगी नहीं पुलिस, DGP अशोक तिवारी ने कर दिया आगाह