Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अप्रैल में दिसंबर जैसा हिमाचल का मौसम, अटल टनल व कुफरी में भारी बर्फबारी; 10 जिलों के लिए अलर्ट

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 08 Apr 2026 01:55 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में रात से बारिश और बर्फबारी जारी है, जिससे अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। ऊपरी शिमला, मनाली और अटल टनल सहित कई क्षेत्रों में भा ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हिमाचल में अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है।

    2. अटल टनल, कुफरी सहित कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई।

    3. मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया।

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में रात से बारिश और बर्फबारी जारी है। ऊपरी शिमला के कुफरी, चौपाल, खड़ा पत्थर सहित अन्य कई स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। मनाली के पर्यटन स्थलों में भी बर्फबारी का दौर जारी है। अटल टनल के छोर पर भारी बर्फबारी हो रही है। 

    शिकारी माता मंदिर में भी भारी बर्फबारी हुई है। भारी बारिश व बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश के कारण अप्रैल में दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। 

    प्रदेश के सभी दर्रों में हल्का हिमपात हो रहा है। 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जिससे ठंड फिर बढ़ गई है।

    आज 10 जिलों के लिए अलर्ट

    मौसम विभाग ने आज व कल भारी वर्षा व ओलावृष्टि का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में ऑरेंज और हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना तथा चंबा में यलो अलर्ट रहेगा।

    नौ अप्रैल को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में यलो अलर्ट रहेगा। 10 से 13 अप्रैल तकपर्वतीय क्षेत्रों में मौसम अनुकूल न रहने की संभावना है।

    मनाली के इन पर्यटन स्थलों पर स्नोफॉल

    मनाली से 15 किमी दूर कोठी, अजनी महादेव, फ़ातरु, अंजनी महादेव व धुंधी में बर्फबारी हो रही है। मनाली शहर में सुबह से भारी बारिश हो रही है। पड़ोसी राज्यों के पर्यटक सुहावने मौसम के दीवाने हो गए हैं। छोटे बड़े सभी होटलों में आक्यूपेंसी 55 से 60 प्रतिशत के बीच चल रही है। 

    खबरें और भी

    अटल टनल जाने पर रोक

    भारी हिमपात होता देख पुलिस ने पर्यटकों को अटल टनल की ओर जाने पर पाबंदी लगा दी। पर्यटकों के सोलंगनाला से धुंधी तक बर्फ के फाहों का आनंद लिया। पर्यटक सोलंगनाला, कोठी व अंजनी  महादेव में बर्फ के फाहों में झूम रहे है। 

    पर्यटन कारोबारी दीपक व तुला ने बताया कि अटल टनल रोहतांग में सुबह से भारी हिमपात का क्रम जारी है। उन्होंने कहा कि सुहावना मौसम पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

    शिंकुला दर्रे पर आवाजाही रोकी

    लाहुल स्पीति की समस्त घाटी में सुबह से ही हिमपात हो रहा है। हालांकि ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है लेकिन अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में फोर बाई फोर वाहन दौड़ रहे है। मनाली केलंग मार्ग पर अभी फोर बाई फोर वाहन आ जा रहे है लेकिन हिमपात का क्रम ऐसा ही रहा तो आवाजाही प्रभावित हो सकती है। शिंकुला दर्रे में भी भरे हिमपात होने के चलते प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।

    खेतों में गेहूं सड़ने की स्थिति बनी

    कई दिन से वर्षा होने के कारण गेहूं की तैयार फसल के खेतों में सड़ने की स्थिति पैदा हो गई है। ओलावृष्टि के कारण शिमला जिले में एंटी हेलनेट और सेब के पौधों की टहनियां टूटी हैं। हाल ही में हुई ओलावृष्टि से सेब के पौधों, सब्जियों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। दोबारा ओलावृष्टि फसल पर और असर डाल सकती है।

    यह भी पढ़ें: चंबा से कुगती जा रही HRTC बस पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई, नीचे थी गहरी खाई