Himachal Weather: हिमाचल में मानूसन ने बहाई 1110 करोड़ की संपदा, बाढ़ और भूस्खलन से 89 लोगों की मौत
हिमाचल में भारी बारिश जारी है, मंडी और चंबा में अलर्ट; भूस्खलन और जलभराव से 112 सड़कें बंद, 138 ट्रांसफार्मर ...और पढ़ें

मंडी जिला के बल्ह में भारी बारिश के कारण सड़क पर हुआ जलभराव। जागरण
HighLights
मंडी और चंबा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
प्रदेश में 112 सड़कें बंद, 138 बिजली ट्रांसफार्मर ठप।
मानसून से 89 मौतें, 1110 करोड़ का आर्थिक नुकसान।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आधी रात के बाद से बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज मंडी व चंबा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश होने के आसार हैं। मंडी के बल्ह में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया। इस कारण हाईवे पर भी पानी भर गया, जिस कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।
धर्मशाला में सबसे ज्यादा बारिश
शिमला के अनुसार बीते चौबीस घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा दर्ज की गई। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 68.2 मिलीमीटर वर्षा, इसके अलावा नगरोटा सूरियां में 60.4, सुजानपुर टिहरा में 39.8 और नेरी में 31.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
112 सड़कें ठप
लगातार हो रही वर्षा और भूस्खलन के कारण बुनियादी सुविधाएं ठप्प हो गई हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश भर में 112 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 46 सड़कें और कुल्लू में 32 सड़कें अवरुद्ध हैं।
138 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद
इसके अतिरिक्त 138 विद्युत वितरण ट्रांसफार्मर ठप हो जाने से दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए हैं, जिनमें सिरमौर में 40 और मंडी में 42 ट्रांसफार्मर बंद हैं।
बाढ़ व भूस्खलन से 89 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन में 30 जून से 21 अगस्त के बीच प्रदेश को भारी तबाही का सामना करना पड़ा है। 89 मौतें भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने और अन्य कारणों के कारण हुई हैं।
लोक निर्माण विभाग को 825 करोड़ का नुकसान
राज्य को अब तक कुल 1110.12 करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान हो चुका है। इसमें अकेले लोक निर्माण विभाग को 825.86 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 258.61 करोड़ की क्षति हुई है। वर्षा व भूस्खलन के कारण प्रदेश में 238 पक्के और 123 कच्चे मकान पूरी तरह जमींदोज हो चुके हैं।
मंडी व कुल्लू की ज्यादा सड़कें ठप
कुल बंद 112 सड़कों में मंडी में 46, कुल्लू 32, चंबा 12, कांगड़ा 6, सिरमौर, ऊना व शिमला में 5-5 सड़कें बंद हैं।
यह भी पढ़ें: 'शिमला की ग्रीन बेल्ट में अवैध कंक्रीट का जाल', हाई कोर्ट का स्वत: संज्ञान; सरकार को नोटिस, मिलीभगत की आशंका जताई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।