Himachal Weather 22nd September: हिमाचल में फिर बन रहे बारिश के आसार, जानिए मौसम का ताजा अपडेट
हिमाचल प्रदेश में धूप के बावजूद दिन का तापमान सामान्य से अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है।
HighLights
हिमाचल में दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया।
24 सितंबर से राज्य में हल्की वर्षा के आसार बन रहे।
उत्तराखंड चक्रवात का असर 28-29 सितंबर को हिमाचल में।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में धूप के खिलने से तापमान में हालांकि ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है। बावजूद इसके दिन का तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में 22 व 23 सितंबर को मौसम साफ रहेगा, जबकि 24 से 27 सितंबर तक एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। चक्रवात के कारण उत्तराखंड में 26 व 27 सितंबर को मध्यम से भारी वर्षा की चेतावनी दी है तो इसका असर हिमाचल में भी असर दिख सकता है। इसका ज्यादा प्रभाव 28 और 29 सितंबर को बताया जा रहा है।
कुफरी में दिन के तापमान में भी कमी
कुफरी में दिन के तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट आई है जबकि नाहन और बिलासपुर में 1.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 35 डिग्री दर्ज किया गया है। कल्पा, धर्मशाला और मंडी में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज
प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। बिलासपुर में 3.5 डिग्री की वृद्धि, भरमौर में तीन जबकि बाकी स्थानों पर एक से दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में वर्षा से बंद 53 सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
तापमान की स्थिति
- स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 16.0 25.0
- सुंदरनगर 18.1 33.1
- भुंतर 15.6 32.2
- कल्पा 9.4 24.6
- धर्मशाला 16.8 30.0
- कांगड़ा 18.5 32.4
- ऊना 19.0 35.0
- नाहन 19.9 29.2
- केलंग 7.0 21.2
- सोलन 16.0 29.0
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है।)
यह भी पढ़ें: 35 वर्ष बाद परिवार से मिली प्रमिला, मिशन अपनों तक के प्रयास ने हिमाचल से ओडिशा में ढूंढ निकाले अपने
