विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 28th October: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी बढ़ाएगी ठंड, 3 दिन तक तेवर दिखा सकता है मौसम

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2026 11:16 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जिससे ठंड में इजाफा होगा। करवाचौथ का चांद ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है।

HighLights

  1. हिमाचल में 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी के आसार।

  2. लाहुल स्पीति में तापमान माइनस, ठंड में इजाफा।

  3. रोहतांग दर्रे पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही।

जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के फिर से आसार बन रहे हैं। करवाचौथ का चांद भी बादलों में छिप सकता है। बुधवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। लेकिन वीरवार से मौसम के करवट लेने की संभावना बन रही है। 29 अक्टूबर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। ऐसे में ठंड में इजाफा हो सकता है। 

तीन दिन मौसम बारिश और बर्फबारी वाला रह सकता है। 31 अक्टूबर तक मौसम विशेषज्ञों ने बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके बाद एक और दो नवंबर को भी कुछ जगह बारिश हो सकती है। 

माइनस में पहुंच रहा तापमान

गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम व रात को ठंड पड़ रही है। लाहुल स्पीति के केलंग व कुकुमसेरी में तापमान माइनस में पहुंच रहा है। यहां पहुंच रहे पर्यटक भी ऐसे मौसम का अनुभव ले रहे हैं। 

रोहतांग पर पर्यटकों का मेला

रोहतांग दर्रे पर भी बर्फ की चादर बिछी हुई है। यहां रोजाना सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं। शिंकुला और बारालाचा दर्रे में भी पर्यटकों का मेला लग रहा है।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना, करवाचौथ पर बादलों में छिप सकता है चांद 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।