विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन कड़े तेवर दिखाएगा मौसम, भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Fri, 04 Sep 2026 06:55 AM (GMT+05:30)

हिमाचल में मानसून की वर्षा जारी है, 5 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है। सड़कें, बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है।

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट है।

HighLights

  1. 5 सितंबर तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा

  2. सड़कें, बिजली, पानी आपूर्ति बाधित, जनजीवन अस्त-व्यस्त

  3. प्राकृतिक आपदाओं से 107 मौतें, 1204 करोड़ का नुकसान

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून की वर्षा का दौर लगातार जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में पांच सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान मंडी, बिलासपुर, सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। ऐसे में अलर्ट जारी किया गया है।  

लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।  

सड़कें, बिजली व पानी आपूर्ति प्रभावित

वर्षा और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में 100 के करीब सड़कें बाधित हैं। सबसे अधिक सड़कें मंडी और कुल्लू में बंद हैं। सड़कों के अलावा बुनियादी सुविधाओं पर भी गहरा असर पड़ा है। राज्य में 150 बिजली के ट्रांसफार्मर और 50 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं, जिससे कई इलाकों में बिजली-पानी का संकट गहरा गया है।

262 लोगों की गई जान

भारी आर्थिक व जनहानि मानसून सीजन 30 जून से 3 सितंबर के दौरान अब तक विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं के कारण 107 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सड़क हादसों में 155 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है।

1200 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

प्रदेश को अब तक बुनियादी ढांचे, लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग समेत निजी संपत्ति को मिलाकर लगभग 1,204 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के तीन बांधों में धंसाव और दरारें मिलीं, सुरक्षा में बड़ी चूक; मानसून में सबसे ज्यादा खतरा