Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में लगातार होगी झमाझम बारिश; 5 जिलों के लिए ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; मानूसन 25 जून तक पहुंचने के आसार

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 17 Jun 2026 06:28 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में अगले छह दिनों तक तेज वर्षा और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है, जिसमें 18-19 जून को ओलावृष्टि के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के आसार बन रहे हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. अगले छह दिन हिमाचल में तेज वर्षा, ऊंचाई पर हिमपात।

    2. 18-19 जून को 5 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।

    3. हिमाचल में 25 जून के आसपास मानसून पहुंचने के आसार।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। अगले छह दिन तक कई हिस्सों में तेज वर्षा होने व ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 जून तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 18 से 19 जून तक कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

    इससे सेब, आड़ू, प्लम, खुमानी जैसे गुठलीदार फलों और मौसमी सब्जियों को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। 

    मौसम विभाग के अनुसार कल अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। 18 व 19 जून को यही स्थिति बनी रहेगी और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 20, 21 और 22 जून को गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी रहेगा। 23 जून को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने का अनुमान है। 

    इन जिलों में रहेगा अलर्ट

    18 जून को 5 जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला और 19 जून को 4 जिलों कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी, वर्षा और ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जनजातीय जिलों लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। 

    25 जून के आसपास पहुंच सकता है मानसून

    मौसम विभाग के विज्ञानी संदीप शर्मा का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा लगातार आगे बढ़ रही है। अनुकूल परिस्थितियां बनी रहीं तो मानसून 25 जून के आसपास हिमाचल प्रदेश में दस्तक दे सकता है। सामान्य तौर पर शिमला में मानसून जून के अंतिम सप्ताह में पहुंचता है।

    5 जिलों के लिए अलर्ट

    18 जून को कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू और शिमला में आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट  रहेगा। कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और व्यापक वर्षा की संभावना जताई गई है।

    खबरें और भी

    जून में अब तक कम बारिश रिकॉर्ड

    जून में अभी तक प्रदेश में सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश ही हुई है। पंजाब से बिहार तक बनी सीजनल ट्रफ की वजह से मैदानी राज्यों समेत हिमाचल में भी बारिश हो रही है हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं हुआ है।

    यह भी पढ़ें: किशाऊ बांध से दिल्ली सहित 5 राज्यों में दूर होगी पानी की किल्लत, 32 KM झील में डूबेंगे हिमाचल व उत्तराखंड के गांव


    यह भी पढ़ें: चंबा-पठानकोट हाईवे से 800 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी गाड़ी, दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत