विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather: पहाड़ों पर मानसून बना आफत, सिरमौर में भारी बारिश से एक व्‍यक्ति की मौत; पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Published: Sun, 21 Jul 2024 07:14 AM (IST)

Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश आफत बन गई है। सिरमौर में हुई बारिश से एक व्‍यक्ति की मौत ...और पढ़ें

हिमाचल में भारी बारिश से एक व्‍यक्ति की मौत (फाइल फोटो)
हिमाचल में भारी बारिश से एक व्‍यक्ति की मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मौसम विभाग ने 22-23 जुलाई को जारी किया अलर्ट
  2. तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि
  3. सिरमौर व शिमला में बाढ़ की चेतावनी

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: सिरमौर जिला के गिरिपार में भारी वर्षा, नाले में बहने से एक व्यक्ति की मौत। बहे व्यक्ति का शव पांच किलोमीटर दूर टोंस नदी में मिला। शिमला व धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर बादल हैं।

मौसम विभाग ने प्रदेश में 22 जुलाई को कांगड़ा व मंडी और 23 जुलाई को मंडी, शिमला व सिरमौर जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि राज्य के शेष जिलों में अगले पांच दिन प्रदेश के अधिकतर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और आसमानी बिजली चमकेगी।

इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी

शिमला और सिरमौर जिलों में दो दिन बाढ़ की चेतावनी। अधिकतर स्थानों पर धूप खिलने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। 17 स्थानों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचा।

सक्रिय होगा मानसून

सिरमौर व शिमला जिलों के बाढ़ संभावित क्षेत्रों के लिए अगले 24 घंटें तक चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना कि आने वाले पांच दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होगा।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में बदले मौसम के तेवर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

धर्मशाला में हुई बूंदाबांदी

आज धर्मशाला में हल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें तो प्रदेश में किसी भी अन्य स्थान पर वर्षा नहीं हुई। गत रात्रि नाहन में 60.4 मिमी, कसौली में 3.0 मिमी, पावंटा-साहिब में 1 मिमी वर्षा हुई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।