Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में बदले मौसम के तेवर, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 07:27 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मौसम के मिजाज बदल गए हैं। प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश (Rain in Himachal) का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)
    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. प्रदेश में तापमान में वृद्धि की गई दर्ज
    2. आगामी चार दिनों तक मौसम के तेवर कड़े
    3. शिमला में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई है जबकि कई स्थानों पर धूप खिली रही। नाहन में 60 मिलीमीटर, सिरमौर के धौलाकुआं में 39 और शिमला में 26 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग ने लाहुल स्पीति व किन्नौर को छोड़ बाकी जिलों के लिए कुछ स्थानों पर आंधी व आसमानी बिजली के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    चार दिनों तक कड़े रहेंगे मौसम के तेवर

    मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों तक मौसम के तेवर कड़े रहने वाले हैं और ऐसे में कई स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है। धूप और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरवट आई है।

    तापमान में आई वृद्धि

    प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि ऊना में 4.2 धर्मशाला में तीन डिग्री की वद्धि दर्ज की गई है। जबकि सिरमौर के धौलाकुआं में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कुल्लू के भुंतर में 57.3 डिग्री ऊना में 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है। छह स्थानों का अधिकतम तापमान 35 से अधिक दर्ज किया गया है।

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 16.5 25.0
    सुंदरनगर 23.6 34.7
    भुंतर 23.2 37.3
    कल्पा 15.9 27.2
    धर्मशाला 21.0 29.0
    ऊना 25.0 36.6
    नाहन 24.1 27.8
    सोलन 20.6 31.0

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; देखें मौसम का पूरा अपडेट

    खबरें और भी