यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: साल के आखिरी दिन बदलेंगे मौसम के मिजाज, New Year पर बर्फ की चादर में लिपटेगा प्रदेश; पढ़ें अपडेट
Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। हालांकि अधिकतर स्थान पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
- प्रदेश के पर्यटन स्थलों में होटल में ऑक्यूपेंसी 95 प्रतिशत से अधिक है।
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में नए साल पर बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। हालांकि अधिकतर स्थान पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज का शिमला का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 05 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
बर्फबारी की बंधी उम्मीद
वहीं प्रदेश की ऊंची चोटियों पर सुबह के समय हल्की बर्फबारी और अन्य स्थानों पर बादलों के छाए रहने से बर्फबारी की उम्मीद बंधी लेकिन ऊंची चोटियों के अलावा बर्फबारी नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 31 दिसंबर को भी ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर रह सकती है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
पहली जनवरी को भी बर्फबारी का इंतजार
पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली बर्फबारी का आनंद लेने के लिए देश और विदेशों से पर्यटक देवभूमि हिमाचल के पर्यटन स्थलों में डटे हुए हैं। 30 दिसंबर को पर्यटकों को हालांकि निराशा का सामना करना पड़ा और बर्फबारी का दीदार नहीं हो सका जबकि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को भी बर्फबारी का इंतजार और आनंद उठाने के लिए पर्यटक प्रदेश के पर्यटन स्थलों में जुट रहे हैं।
हाेटलोंं में बढ़ी ऑक्यूपेंसी
प्रदेश के पर्यटन स्थलों में होटल में ऑक्यूपेंसी 95 प्रतिशत से अधिक है। शनिवार को सुबह से बादलों के साथ हल्की धूप रही। इस दौरान ठंड के तेवर भी कुछ कड़े थे। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कल्पा व ऊना में 3. 8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
खबरें और भी
स्थान न्यूनतम अधिकतम
शिमला 4.8 13.5
सुंदरनगर 2.2 18.0
भुंतर 0.7 13.6
कल्पा 1.0 9.9
धर्मशाला 7.0 18.2
ऊना 4.6 20.2
नाहन 8.1 17.7
केलंग -9.5 5.3
सोलन 3.0 21.3