Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: प्रदेश में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, आज मौसम साफ रहने के अनुमान; जानें कैसा रहेगा तापमान

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 21 Oct 2023 08:01 AM (IST)

    Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इससे सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं आज का मौसम साफ रहने के अनुमान है। हालांकि इसस ...और पढ़ें

    प्रदेश में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, आज मौसम साफ रहने के अनुमान
    प्रदेश में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर, आज मौसम साफ रहने के अनुमान

    ऑनलाइन डेस्‍क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में ठंड ने दस्‍तक दे दी है। प्रदेश के कई जिलों में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे सर्दी का अहसास होने लगा है। वहीं आज का मौसम साफ रहने के अनुमान है। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष अंतर आने की संभावना नहीं है। वहीं पूर्वानुमान के मुताबिक शमिला का अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम 10 है। वहीं ऊना का अधिकतम 33 और न्‍यूनतम तापमान 12 डिग्री है।

    कई वर्षों बाद बढ़ी इतनी ठंड

    वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बार सर्दियों का सीजन (Winter Season in Himachal) 5 महीने तक लंबा चलने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अक्टूबर महीने में कई वर्षों बाद सुबह-शाम इतनी ज्यादा ठंड बढ़ गई है, जो की दो दशक पहले देखी जाती थी।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: बारिश और बर्फबारी से ठिठुरा हिमाचल...अब मिलेगी राहत, सात दिन तक साफ रहेगा मौसम

    मनाली-लेह मार्ग पर यात्रा करना सुरक्षित नहीं

    हिमपात होने से हिमाचल में सैलानी आने शुरू हो गए हैं। हिमपात के बाद मनाली-लेह मार्ग पर यात्रा करना सुरक्षित नहीं। प्रशासन ने पर्यटकों को संभलकर यात्रा करने की सलाह दी। बता दें हिमपात होने से निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुलाबी सर्दी शुरू हो चुकी है। सूरज निकलने और सूरज ढलने के बाद तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो रही है।

    राज्‍य में बारिश सब्जियों के लिए लाभदायक

    बता दें राज्‍य में बारिश मटर व अन्य सब्जियों के लिए लाभदायक बताई जा रही है। साथ ही अब किसानों ने रबी की फसलों की तैयारी करनी है, उसके लिए भी लाभदायक है। सेब के पौधों को भी इससे लाभ मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: गुलाबी सर्दी की ओर बढ़ा हिमाचल, इस बार 5 महीने तक रहेगी प्रदेश में ठंड; बर्फ से ढके पहाड़