Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला से भी ज्यादा ठंडी हुई ऊना, मौसम विभाग ने जताई ये संभावना

    By Parkash BhardwajEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 07 Nov 2023 04:00 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में अब सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिर ...और पढ़ें

    अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना।
    अगले दो दिनों तक मौसम सामान्य रहने की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति दर्रों बारालाचा, शिंकुला सहित अन्य ऊंची चोटियों पर सुबह की हल्का हिमपात हुआ। इन क्षेत्रों में दो इंच बर्फ गिरी और दोपहर तक मौमस साफ हो गया। जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। केलंग में -0.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

    सूर्यास्त के बाद तापमान गिरावट 

    राज्य के अधिकांश स्थानों पर सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की जा रही है। पर्यटन स्थल और राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान ऊना के मैदानी क्षेत्रों से अधिक चल रहा है। राज्य के निचले मैदानी क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ने लगी है। तापमान में तेजी से हो रही गिरावट को देखते हुए स्थानीय लोग सुबह-शाम को सर्दी से बचने के लिए गर्म वस्त्र उपयोग में लाने लगे हैं।

    बारिश की संभावना

    मौमस विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि अब मौसम सर्द ऋतु की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि 9 नवंबर के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ेंः'तिहाड़ जेल या फाइव स्टार होटल', जेल में बाहर का खाना, शराब और सिगरेट की सुविधा; एक लाख रुपये में बंदी ले रह मजे

    खबरें और भी