Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज, दिन में चमकेगा सूरज तो रात में होगा ठंड का अहसास; पर्यटन में होगा इजाफा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 08:07 AM (IST)

    Himachal Weather Update प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक सूरज चमकेगा। चाहे निचले मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र हैं तापमान बढ़ने से गर्मी पस ...और पढ़ें

    हिमाचल में पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज (फाइल फोटो)
    हिमाचल में पल-पल बदलेगा मौसम का मिजाज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में अधिकतक स्थानों पर साफ रहेगा मौसम।
    2. दिन और रात के मौसम में बदलाव रहेगा।
    3. हिमाचल में दिन में उमस और रात में होगा ठंड का अहसास
    4. सितंबर के अंत तक होगी मानसून की विदाई

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में अब मानसून (Monsoon in Himachal) की गतिविधिया धीरे-धीरे थम रही हैं। प्रदेश में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। इसी के चलते अब प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी स्थानों पर मौसम (Himachal Weather) के साफ रहने की संभावना जताई है हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    दिन में उमस और रात में होगा ठंड का अहसास

    प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक सूरज चमकेगा। चाहे निचले, मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र हैं। तापमान बढ़ने से गर्मी (Hot) पसीना निकालेगी।

    दोपहर ढलते ही कई क्षेत्रों में बादल घिरने से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे सर्दी का एहसास होगा। पिछले चार दिनों से राज्य में मौसम में आ रहे बदलाव से इसी तरह की स्थिति देखने को मिल रही है। इस सप्ताह राज्य में तापमान बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई है।

    पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या

    न्यूनतम व अधिकतम तापमान(Temperature) में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम साफ होने और सड़कें खुलने से प्रदेश में पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है।

    राजधानी में सप्ताहांत पर्यटकों की भीड़ नजर आई। रोहतांग दर्रे सहित जनजातीय क्षेत्रों में पिछले दिनों बर्फबारी होने से इन क्षेत्रों में सर्दी ने आहट दे दी है। कुल्लू-मनाली तक सड़कें खुलने से अटल रोहतांग सुरंग पहुंचने वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: हिमाचल में करीब तीन माह बाद भी नहीं सुधरे हालात, भारी बारिश के कारण बंद पड़ी हैं 24 सड़कें

    सितंबर के अंत तक होगी मानसून की विदाई

    अटल रोहतांग सुरंग से गुजरने वाले 65 हजार वाहनों का आंकड़ा सामने आया है। रोजाना सुरंग के दूसरे छोर की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि इस सप्ताह के दौरान राज्य में मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

    खबरें और भी

    उनका कहना है कि अब प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सुबह और सांय के तापमान में गिरावट होती रहेगी। मानसून इस माह के अंत तक चला जाएगा। इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर यदि वर्षा होती है तो स्थानीय स्तर पर होगी। वर्षा का क्षेत्र अधिक व्यापक नहीं होगा।

    465 लोगों की हुई मौत

    प्रदेश में रविवार को धूप खिलने से अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। दिन में गर्मी परेशान कर रही है, जबकि सुबह-शाम ठंड बढ़ गई है।

    विभाग के अनुसार 25 सितंबर के बाद मानसून प्रदेश से विदा हो जाएगा। प्रदेश में अब तक बरसात में 8667.38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। 465 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हुई है। 2634 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं, 11105 को नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: हिमाचल में अगले पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम, एक-दो स्थानों पर हो सकती है वर्षा