Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बर्फबारी के बीच होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन, हिमाचल में इस दिन हिमपात के आसार; अगले पांच दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

    Updated: Tue, 26 Dec 2023 08:22 AM (IST)

    Himachal Weather News व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद तो पूरी नहीं हो सकी लेकिन अब नववर्ष (New Year 2024) का स्वागत हिमपात से होने की संभावना है। मौसम विभाग ...और पढ़ें

    हिमाचल में बर्फबारी के बीच होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन
    हिमाचल में बर्फबारी के बीच होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन

    HighLights

    1. हिमाचल में बर्फबारी के बीच होगा न्यू ईयर सेलिब्रेशन
    2. हिमाचल में 30 दिसंबर से एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ
    3. ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: देश के विभिन्न राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है तो वहीं, हिमाचल के पर्वतीय इलाकों में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

    पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। भले ही हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अभी तक हिमपात नहीं हुआ है, लेकिन नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद है।

    नए साल पर होगी जमकर बर्फबारी

    व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद तो पूरी नहीं हो सकी, लेकिन अब नववर्ष (New Year 2024) का स्वागत हिमपात से होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार नववर्ष से पूर्व और नववर्ष का स्वागत हिमपात के साथ हो सकता है।

    मौसम विभाग ने 30 व 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance in Himachal) सक्रिय होने से ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई है। प्रदेश में सोमवार को दिनभर धूप खिली रही। इससे अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।

    अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुकुमसेरी में सात डिग्री की हुई है। चंबा में 3.8, नाहन व धर्मशाला में तीन डिग्री तापमान चढ़ा।

    शिमला में शुरू हुआ विंटर कार्निवाल

    राजधानी शिमला में हिमपातन होने पर भी एक ही दिन में सोमवार को 16 हजार वाहन पहुंचे। क्रिसमस के अलावा राजधानी में शुरू हुए विंटर कार्निवाल ने भी पर्यटकों को आकर्षित किया है।

    वहीं, आठ दिन में करीब 1.38 लाख वाहन शिमला पहुंचे हैं। इसके अलावा 24 दिसंबर को 24 घंटे में 28,210 पर्यटक वाहन अटल टनल रोहतांग के आरपार हुए हैं। देश में मैदानी क्षेत्रों में रात और सुबह के समय बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है। जिससे कोहरा पड़ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: मैदानों में ठंड के तेवर कड़े, शिमला में धूप और बादलों के बीच रातें हुई गर्म; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?

    न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई है। इस कारण से मंडी, सुंदरनगर व सोलन में न्यूनतम तापमान कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    हालांकि न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आने की आशंका जताई गई है। 30 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का मामूली असर बताया जा रहा है। इसका प्रभाव तीन जनवरी तक रहने का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Today: शनिवार को मौसम ने बदली करवट-पहाड़ों पर बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा; जानें कैसा रहेगा मौसम?