यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather Today: हिमाचल में दिन में खिलेगी चटक धूप, कल से बारिश होने के आसार; देखें आज कैसा रहेगा मौसम
Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में दिन में आज चटक धूप खिली रहेगी। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल से बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। ब ...और पढ़ें

ऑनलाइन डेस्क, शिमला: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। सभी स्थानों पर धूप खिली रहेगी। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट नजर आ सकती है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक कल से बारिश होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं।
बता दें इस बार हिमाचल प्रदेश में मानसून ने 24 जून को प्रवेश किया था और अब मौसम विभाग के अनुसार 105 दिनों के बाद वापिस लौटा है। वर्ष 2021 में मानसून सबसे अधिक 120 दिनों के बाद लौटा था।
कहां कितना रहेगा तापमान
धूप के साथ तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई है। शिमला में आज अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 14 रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। वहीं ऊना में अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 17 रहने की उम्मीद है। साथ ही कांगड़ा में भी अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम तापमान 16 रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Today: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट
धान की कटाई में लाभदायक साबित हो रही धूप
हालांकि, प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है लेकिन, हल्की-हल्की बारिश की संभावना बनी रहती है। इसी बीच, मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया है। दिन में धूप खिलने से किसानों को धान की कटाई में लाभ हो रहा है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: फिर सता रहा आसमानी आफत का डर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; बढ़ सकती हैं मुश्किलें
इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में घास की कटाई का काम चल रहा है। इस दौरान लोग वर्ष भर के लिए घास इकट्ठा करते हैं जिससे वर्ष भर पशुओं के लिए चारे की समस्या ना हो। मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा होने से घास का उत्पादन भी बेहतर हुआ है जो पशुओं के चारे के लिए बहुत लाभदायक है।