Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 08:39 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है लेकिन हल्की-हल्की बारिश की संभावना बनी रहती है। इसी ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा
    हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बरसेंगे बदरा

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज
    2. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
    3. आज सभी स्थानों पर खिली रहेगा धूप
    4. मानसून सीजन में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने इस बार बहुत तबाही मचाई है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण 500 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

    हालांकि, प्रदेश से मानसून की विदाई हो गई है लेकिन, हल्की-हल्की बारिश की संभावना बनी रहती है। इसी बीच, मौसम विभाग ने आगामी सात दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया है। हालांकि इस दौरान प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    धूप खिली और फिर बादल छाए

    प्रदेश से मानसून वापस लौट चुका है और पहली बार है जब मानसून ने भारी तबाही मचा कर 10000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। बुधवार को प्रदेश में खिली धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई और लगभग एक से दो घंटे बाद हल्के बादल छा गए हैं। धूप के खिले रहने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

    मानसून सीजन में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक हुई बारिश

    धूप के खिलने से धान की कटाई में लोगों को लाभ हो रहा है। इन दोनों धान की कटाई का काम चल रहा है। मौसम में तब्दीली आने से सुबह शाम की ठंड हल्की बढ़ गई है । बीते दो दिनों से धूप के खिलाने से अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।

    इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में घास की कटाई का काम चल रहा है। इस दौरान लोग वर्ष भर के लिए घास इकट्ठा करते हैं जिससे वर्ष भर पशुओं के लिए चारे की समस्या ना हो। मानसून के दौरान प्रदेश में सामान्य से 20 प्रतिशत अधिक वर्षा होने से घास का उत्पादन भी बेहतर हुआ है जो पशुओं के चारे के लिए बहुत लाभदायक है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: 504 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 2949 करोड़ का नुकसान; पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक

    आज सभी स्थानों पर खिली रहेगा धूप

    धूप के साथ बादलों ने अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट लाई है। मनाली में तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है जबकि अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    वृद्धि होने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई गई है। वहीं, आज प्रदेश में सभी स्थानों पर धूप के खिले रहने का अनुमान है। हालांकि एक दो सथानों पर बादल छा सकते हैं।

    504 लोगों की हो चुकी मौत

    मानसून के दौरान 2941 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 12302 मकानों को नुकसान हुआ है। 421 दुकानों के साथ 7247 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2949.55 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2419.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1917.89 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Sikh for Justice की धमकी पर बोले CM सुक्खू, पर्यटक न करें चिंता; विधानसभा के बाहर लिखे थे खालिस्तानी नारे