Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: अगले तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम, एक-दो जगह पर होगी छिटपुट बारिश; मानसून की होगी वापसी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 09:15 AM (IST)

    Himachal Weather Today मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 दिन तक मौसम की साफ रहने का अनुमान है। हालांकि एक-दो ...और पढ़ें

    Himachal Weather Today: अगले तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम
    Himachal Weather Today: अगले तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम।
    2. सितंबर महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी।
    3. एक-दो स्थानों पर छिटपुट बारिश के आसार हैं।
    4. रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई है।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में बीते दिन मौसम का मिजाज बदल गया। बीते दिन प्रदेश के कई स्थानों प झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो गया।

    वहीं, अब हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में पूरी तरह से मानसून की विदाई हो जाएगी। जिससे बारिश के आसार खत्म हो जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी। इस दौरान जाता मानसून हल्की बारिश की बौछार कर के जाएगा।

    तीन दिनों तक साफ रहेगा मौसम

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी 3 दिन तक मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

    प्रदेश में रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई है। ऐसे में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि सुबह शाम की ठंड अब बढ़ने लगी है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है।

    3 से 4 दिन बाद होगी मानसून की विदाई

    जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के ऊंचे हिस्सों में से 3 से 4 दिन बाद मानसून की विदाई होगी। पूरे हिमाचल प्रदेश में से मानसून की विदाई होने में आठ से दस दिन लगेंगे। शुक्रवार को ऊना में 27 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में लगभग एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल में जाता मानसून करेगा बारिश की बौछार, कई स्थानों पर झमाझम बरसेंगे बदरा; सुहावना होगा मौसम

    आपदा की मार झेल रहा प्रदेश

    शनिवार को शिमला सहित कई स्थानों पर वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई थी। अब तक नुकसान का आकलन 8667.38 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 465 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 146 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।

    प्रदेश में बारिश से इतना हुआ नुकसान

    मानसून के दौरान 2634 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 11105 मकानों को नुकसान हुआ है। 320 दुकानों के साथ 5949 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2119.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: धर्मशाला की सरदारी के लिए BJP लड़ेगी वर्चस्व की लड़ाई, कांग्रेस की भी होगी अग्नि परीक्षा