यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather: हिमाचल में अगले तीन घंटे में होगी मूसलाधार बारिश, इन शहरों के लिए जारी हुआ IMD का अलर्ट
Himachal Weather Update शिमला मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 घंटों के दौरान कांगड़ा ऊना बिलासपुर और हमीरपुर में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश औ ...और पढ़ें

शिमला, एएनआई। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश के मौसम में आज बदलाव आ सकता है। शिमला मौसम विभाग (IMD) ने अगले 3 घंटों के दौरान कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर (Next Three Hours of Rain) में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
बता दें कि शिमला मौसम विभाग ने पहले अनुमान लगाए थे कि प्रदेश में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी, लेकिन मौसम में अचानक बदलाव आ गया। मौसम विभाग ने बताया है कि बारिश के बाद धूप खिल सकती है।
अब भी 81 सड़कें हैं बंद
प्रदेश में अभी भी एक एनएच सहित 281 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में बंद सड़कों में मंडी में 143, शिमला 37, सोलन में 35, कुल्लू में 30, कांगड़ा में 14, हमीरपुर में 11, बिलासपुर व सिरमौर में चार-चार, किन्नौर में दो व चंबा में एक, सड़क बंद है। रविवार को धर्मशाला सहित कई स्थानों पर वर्षा हुई जबकि अधिकतर स्थानों पर धूप के खिलने के साथ हल्के बादल छाए रहे।
व्यवसाय पड़ा ठप
हिमाचल में बीते दिनों हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्राकृतिक आपदा के बाद प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी शिमला सहित साथ लगते पर्यटन स्थलों में लॉकडाउन जैसी स्थिति है। पर्यटन कारोबार में पूरी तरह मंदी छाई हुई है। हालत ये है कि वीकेंड पर भी होटलों में ऑक्यूपेंसी 3 फीसद भी नहीं है। कई होटल तो पूरी तरह खाली पड़े हुए हैं।
खबरें और भी
बंद पड़ा कालका शिमला हाईवे
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच बार बंद होने से पर्यटक शिमला आने का मन ही नहीं बना रहे हैं। वहीं कालका शिमला रेल लाइन भी पिछले कई सप्ताह से बंद पड़ी हुई है। पर्यटन कारोबार में पूरी तरह से मंदी छा गई है और होटल में बुकिंग भी कम हो गई है। वीकेंड में फिर एक बार लॉकडाउन जैसे हालात बन गए हैं। रविवार को राजधानी शिमला के मॉल रोड़, रिज मैदान पर पर्यटक दिखे ही नहीं। जबकि वीकेंड पर यहां अच्छी खासी तादात में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते थे।