Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, ऊना में पारा 40 डिग्री पहुंचा; पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 08:09 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल में जहां एक ओर पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं निचले इलाकों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, ऊना में पारा 40 डिग्री पहुंचा
    Himachal Weather Update: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, ऊना में पारा 40 डिग्री पहुंचा

    HighLights

    1. सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, ऊना में पारा 40 डिग्री पहुंचा
    2. ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: आंधी चलने व ओलावृष्टि की चेतावनी के बीच शुक्रवार सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। ऊना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

    शिमला में 17 अप्रैल, 2023 को 25.9 डिग्री बीते वर्ष का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया था, जबकि शुक्रवार को शिमला का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। शुक्रवार को तेज धूप से अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

    सबसे अधिक वृद्धि शिमला में 4.1 डिग्री की दर्ज की गई है। सुंदरनगर और सोलन की तुलना में वीरवार की रात शिमला में अधिक गर्म दर्ज की गई। शिमला का न्यूनतम तापमान 14.4, जबकि सुंदरनगर का 13 और सोलन का 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather Update: हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का क्रम जारी, रोहतांग सहित प्रमुख दर्रों पर हिमपात तो मनाली में वर्षा

    मौसम विभाग ने शनिवार को 40 किलोमीटर की गति से आंधी चलने, ओलावृष्टि के साथ ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की आशंका जताई है।

    लोगों के लिए जारी की एडवाइजरी

    मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। आंधी चलने से पेड़ गिरने के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने किन्नौर व लाहौल स्पीति को छोड़कर शेष जिलों के लिए आंधी व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

    चंबा, कांगड़ा, मंडी व कुल्लू के लिए आरेंज अलर्ट, जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी व ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Assembly By Election: कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका

      

    खबरें और भी