Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: हिमाचल में भारी बारिश से राहत, दो दिनों तक साफ रहेगा मौसम; कई स्थानों पर खिलेगी धूप

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Wed, 30 Aug 2023 08:29 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल में दो दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने का अनुमान है। वहीं कुछ ...और पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश से राहत, दो दिनों तक साफ रहेगा मौसम
    हिमाचल में भारी बारिश से राहत, दो दिनों तक साफ रहेगा मौसम

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में इस साल कुदरत से सबसे अधिक कहर बरपाया है। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस साल सबसे अधिक भारी बारिश (Heavy Rain in Himachal) हुई है, जिससे जनजीवन को भारी क्षति पहुंची है। हालांकि, अब प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल में दो दिनों तक मौसम (Weather in Himachal) साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

    कई स्थानों पर खिलेगी धूप

    हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर धूप खिले रहने का अनुमान है। वहीं, कुछ स्थानों पर बदल छा सकते हैं। लोगों को अब भारी बारिश से राहत मिलने वाली है। हिमाचल में आज और कल (दो दिनों तक) मौसम साफ (Weather Clear in Himachal) रहने की संभावना है। एक सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

    सितंबर में कमजोर रहेगा मानसून

    मौसम साफ रहने के साथ आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में धूप निकलने से लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, सितंबर में मानसून कमजोर बना रहेगा। ऐसे में सितंबर की महीने में बारिश की उम्मीद न के बराबर है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 3 सितंबर तक प्रदेश में मानसून के कमजोर बना रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। कुछ भागों में बारिश हो सकती है।

    143 लोगों की मौत भूस्खलन

    अभी तक 381 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 143 लोगों की मौत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2466 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10648 मकानों को नुकसान हुआ है। 312 दुकानों के साथ 5517 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

    खबरें और भी