Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल राज्य सहकारी बैंक ने 3 OTS स्कीम की लॉन्च, किसानों के लोन का आधा ब्याज होगा माफ

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 21 Jul 2026 04:04 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने किसानों को राहत देने के लिए 6 महीने के लिए 3 वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजनाएं शुरू की हैं। ...और पढ़ें

    शिमला पत्रकार वार्ता करते राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान व अन्य।

    शिमला पत्रकार वार्ता करते राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान व अन्य।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने कर्जदारों को बड़ी राहत दी है। बैंक ने अगले 6 महीनों के लिए 3 वन टाइम सेटलमेंट यानी ओटीएस स्कीम शुरू करने की घोषणा की है। बैंक अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने शिमला में प्रेस वार्ता कर बताया कि किसानों को राहत देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए बैंक ने फैसला लिया है।

    संजय चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषि ऋण राहत योजना में 50 फीसद ब्याज माफी का फैसला लिया गया है। इन किसानों ने कृषि क्षेत्र में 3 लाख रुपये तक का लोन लिया है, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। ऋण पर बने ब्याज का 50 फीसद माफ किया जाएगा। प्रदेश के 6319 किसानों को इसका लाभ मिलेगा। योजना आज से अगले 6 महीने तक लागू रहेगी।

    2016 तक के पुराने एनपीए खाते पर कितनी छूट

    2016 तक के पुराने एनपीए खातों के लिए ओटीएस के तहत 25 फीसद ब्याज छूट दी जाएगी। 2016 तक के वो लोन खाते जिनकी प्रोविजनिंग बैंक नाबार्ड को कर चुका है, उनको ब्याज में 25 फीसद तक की छूट दी जाएगी। 

    6 माह के लिए स्कीम

    बैंक ने बताया कि कुल 3 ओटीएस स्कीम 6 महीने के लिए लागू की जा रही हैं। बैंक स्टाफ घर-घर जाकर लोगों को इस योजना की जानकारी देगा। संजय चौहान ने कहा कि 10 साल से घाटे में चल रहा बैंक पिछले 3 वर्ष में घाटे से उबरकर फायदे में आ गया है। यह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन और कर्मचारियों की मेहनत से संभव हुआ है।

    बैंक की बैलेंस शीट में सुधार

    पिछले साल सरकार ने बैंक को 400 करोड़ रुपये की सहायता दी थी। अब हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि बैंक जमा के मामले में पूरे हिंदुस्तान में नंबर-1 पर है। पिछले 3 साल में कर्मचारियों की प्रमोशन, ट्रांसफर पॉलिसी और सख्त रिकवरी के कारण बैंक की बैलेंस शीट सुधरी है। बैंक का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्कीमों का फायदा उठाकर अपने खाते सेटल करें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कांगड़ा के न्यांगल गांव में नाले का बहाव मुड़ने से तबाही, 15 घरों पर मंडराया खतरा; लोगों के खेत बहे