Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'अनाथ बच्चों व विधवा कल्याण सेस पर भाजपा फैला रही भ्रम', सीएम सुक्खू ने अनुराग ठाकुर को भी घेरा

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 25 Mar 2026 11:22 AM (IST)

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि हिमाचल सरकार ने विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए पेट्रोल-डीजल पर मूल्य परिवर्धित कर संशोधन अधिनियम ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू।

    HighLights

    1. विधवाओं और अनाथ बच्चों के कल्याण हेतु नया सेस।

    2. पेट्रोल-डीजल सेस व्यापारियों से वसूला जाएगा, उपभोक्ताओं से नहीं।

    3. सीएम सुक्खू ने भाजपा व अनुराग ठाकुर पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने इसके मद्देनजर हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्धित कर संशोधन अधिनियम-2026 को विधानसभा में पारित किया है। इसमें जरूरतमंद वर्गों, विशेषकर विधवाओं व अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए विशेष प्रविधान किए गए हैं।

    भाजपा जैसे आरडीजी के पक्ष में प्रदेश के साथ खड़ी नहीं हुई। अब वैसे ही इस सेस को लेकर भी जनता में भ्रम फैला रही है कि यह पेट्रो सेस आम उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा, जबकि संशोधन विधेयक में स्पष्ट है कि यह सेस व्यापारियों से वसूला जाएगा।

    आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर नहीं

    मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए पेट्रोल और डीजल पर पांच रुपये प्रति लीटर तक सेस लगाएगी। यह सेस पेट्रो पदार्थों की बिक्री करने वाले व्यापारियों से लिया जाएगा, जबकि आम उपभोक्ताओं पर इसका कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। इस सेस से प्राप्त राशि का उपयोग विधवाओं, अनाथ बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए किया जाएगा, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा मिल सके।

    आम जनता पर नहीं पड़ेगा बोझ

    सरकार का कहना है कि इस कदम से आम जनता पर बोझ डाले बिना सामाजिक योजनाओं को मजबूती मिलेगी और लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। यह पहल प्रदेश में सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। 

    अनुराग मंत्रिमंडल में जगह बनाने का कर रहे प्रयास

    सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भाजपा इस समय आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है और पांच अलग-अलग धड़ों में बंटी है। इसी संघर्ष के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर अपने गुट के राजनीतिक अस्तित्व को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाज़ी कर वे केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    भाजपा शासित राज्यों में हिमाचल से महंगा तेल

    सीएम सुक्खू ने कहा कि तथ्य यह है कि राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल के दामों में कोई वृद्धि नहीं की है। केंद्र सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहने के बावजूद उन्हें क़ानून का ज्ञान नहीं है। सेस से संबंधित विधेयक अभी कानून नहीं बना है। इसके बावजूद जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। वास्तविकता यह भी है कि हरियाणा सहित कई भाजपा शासित राज्यों में ईंधन की कीमतें आज भी हिमाचल प्रदेश से अधिक हैं। 

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भूमि लीज नियमों में बड़ा बदलाव: अब 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को मिली 80 वर्ष तक छूट