Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में 6200 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हो सकती है स्थगित, निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग को भेजा पत्र

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 10 May 2026 10:57 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में 6200 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के कारण स्थगित हो सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शिक्षकों की चुनाव ड् ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के कारण शिक्षक भर्ती रुक सकती है। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के कारण शिक्षक भर्ती रुक सकती है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. 6200 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित होने की संभावना।

    2. पंचायत और शहरी निकाय चुनावों के कारण देरी।

    3. निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग से काउंसलिंग टालने को कहा।

    अनिल ठाकुर, शिमला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध 145 स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्तियों के लिए काउंसिलिंग के लिए शिक्षा विभाग ने शिमला में केंद्र बनाए हैं। चूंकि काउंसिलिंग की प्रक्रिया लंबी होती है, ऐसे में चुनावी कार्यक्रम में बाधा आ सकती है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रदेशभर में शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। ऐसे में काउंसिलिंग की प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जाए।

    विभाग ने इस मामले को सरकार के समक्ष उठाया है। मुख्यमंत्री ने इसी महीने काउंसलिंग प्रक्रिया को पूरा कर शिक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए थे। ऐसे में इन शिक्षकों की नियुक्ति में देरी हो सकती है।

    इन पदों के लिए होनी है काउंसिलिंग

    पंचायत और शहरी निकाय चुनाव की प्रक्रिया के बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रधानाचार्यों के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया को पूरा कर नियुक्ति देने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी है। प्रवक्ता, टीजीटी, सीएंडवी, डीपीई, पीईटी, जेबीटी सहित अन्य श्रेणी के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

    6200 शिक्षकों की होनी है नियुक्ति

    प्रदेश के 145 सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में लगभग 6200 शिक्षकों की नियुक्ति की जानी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने काउंसिलिंग के लिए नौ केंद्र बनाए हैं व 10 कमेटियां गठित की हैं। इनमें अतिरिक्त निदेशक, उप निदेशक, संयुक्त निदेशक शिक्षा कमेटी के सदस्य शामिल हैं। चार मई को शिक्षा निदेशालय में एक बैठक आयोजित की गई थी। पांच और छह मई को प्रधानाचार्य पद की काउंसिलिंग भी संपन्न हो चुकी है।

    विभाग ने काउंसिलिंग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लालपानी, छोटा शिमला, पोर्टमोर, फागली, समरहिल, शोघी, लक्कड़ बाजार और संजौली स्कूल को केंद्र बनाया है। पहले विभाग ने 20 मई तक काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी करने की डेडलाइन तय की थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: HPBOSE 10th Result 2026: हिमाचल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें रोल नंबर