हिमाचल जिला परिषद चुनाव में भाजपा का दबदबा, बीडीसी के नतीजे भी घोषित; सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस को मात
हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बड़े पैमाने पर जीत दर ...और पढ़ें

ऊना में जिला परिषद वार्ड सोहारी से योगराज जोगी चुनाव जीतने के बाद। जागरण
HighLights
भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जिला परिषद में दबदबा बनाया।
हिमाचल प्रदेश में पंचायत समिति (बीडीसी) के नतीजे भी आए।
स्थानीय चुनावों में कांग्रेस को मिली बड़ी हार।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला परिषद की कुछ सीटों के नतीजे बाकी रहे हैं, लेकिन स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। प्रदेश के 12 जिलों में 251 जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के 1769 पदों के लिए चुनाव हुआ है।जिला परिषद में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने बड़े पैमाने पर जीत दर्ज की है।
जिला परिषद चुनाव भले ही पार्टी चुनाव चिह्न पर नहीं हो रहा, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपने समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। गांव की सरकार में राजनीतिक दलों की दिलचस्पी बढ़ने से इस बार मुकाबला और ज्यादा रोचक हो गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, कांग्रेस को CM के गृह जिले में भी मिली हार; कहां कितनी सीटें?
यहां पढ़िए चुनाव नतीजों से जुड़ी पल-पल की अपडेट
LIVE UPDATES
कुल्लू से जिला परिषद के परिणाम
- 1. मौहल निशा भाजपा समर्थित
- 2. डुगीलग राजकुमार भाजपा समर्थित
- 3. बखनाओं सुनील कुमार कांग्रेस समर्थित
- 4. लझेरी रीमा देवी कांग्रेस समर्थित
- 5. लारकेलो अनिल राणा भाजपा समर्थित
- 6. वशिष्ठ ठाकर दास भाजपा समर्थित
जिला परिषद सोलन के परिणाम
- बगलैहड़ : योगेशवर सिंह राणा।
- बवासनी : अनिता देवी
- धर्मपुर : नेत्र प्रकाश
- मंधाला : राज कुमार राजू
- धंगील : अमित ठाकुर
- डांगरी : शीला कुमारी
जिला सिरमौर, जिला परिषद सदस्य
- जिप वार्ड नंबर 16 करगाणु
- रितुबाला कांग्रेस वोट 8406
- उमा कुमारी भाजपा वोट 8040
- जीत का अंतर 366 वोट
- जिप वार्ड नंबर 17 नेरी कोटली
- सरोज बाला भाजपा वोट 4904
- नीरज लता निर्दलीय वोट 4444
- सुनीता जालटा कांग्रेस वोट 3914
- जीत का अंतर 460 वोट
टक्का में कांग्रेस उम्मीदवार सुमित शर्मा ने दर्ज की जीत
जिला परिषद वार्ड नंबर-7 टक्का के चुनाव परिणाम में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुमित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। सुमित शर्मा को कुल 5431 मत प्राप्त हुए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभित गौतम को 4475 वोट मिले और वह दूसरे स्थान पर रहे।
खबरें और भी
दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सुमित शर्मा ने 956 मतों के अंतर से जीत हासिल की। भाजपा उम्मीदवार जसवीर बिट्टा को 4196 मत प्राप्त हुए और वह तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर के समर्थक माने जाने वाले सोम दत्त को 3597 वोट मिले और उन्हें चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। मतगणना के दौरान कुल 17,956 मत पड़े। इनमें 17,699 मत वैध पाए गए, जबकि 189 मत अवैध घोषित किए गए।
इसके अलावा 68 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। परिणाम घोषित होते ही विजेता सुमित शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और नारेबाजी कर अपनी खुशी व्यक्त की।
हमीरपुर के 6 पंचायत समितियों के कुल 119 वार्डों के चुनाव परिणाम
पंचायत समिति नादौन: कुल वार्ड 27
- 1. चमराल वंदना कुमारी
- 2. चौड़ू सविता कुमारी
- 3. फस्टे रीना रानी
- 4. बलडूहक नवीन कुमार
- 5. जोल सप्पड़ रामपाल
- 6. नौहंगी विजय सिंह
- 7. लाहड़ कोटलू प्यार चंद
- 8. भूंपल पूजा कुमारी
- 9. जलाड़ी राजिंद्र सिंह
- 10. भरमोटी खुर्द अनिल कुमार
- 11. बटराण अनिता कौशल
- 12. मालग जगराज सिंह
- 13. पनसाई रंजना शर्मा
- 14. बढेड़ा रंजना देवी
- 15. कश्मीर ममता कुमारी
- 16. पन्याली रघवीर सिंह
- 17. गलोड़ खास रजनीश कौशल
- 18. हड़ेटा
- 19. फाहल कृष्णा देवी
- 20. लहड़ा
- 21. धनेटा
- 22. ग्वाल पत्थर
- 23. झलाण
- 24. अमलैहड़
- 25. बसारल
- 26. मझियार कमलेश कुमारी
- 27. कलूर
- पंचायत समिति बिझड़ी: कुल वार्ड 23
- 1. मोरसू सुल्तानी राजेश कुमार
- 2. सौर
- 3. पाहलू
- 4. करेर
- 5. कुलेहड़ा
- 6. समताणा कलां
- 7. सोहारी स्वदेश कुमारी
- 8. धंगोटा
- 9. बल्ह विहाल
- 10. बिझड़ी
- 11. दलचेड़ा
- 12. चकमोह
- 13. सकरोह
- 14. कलवाल
- 15. बड़ाग्रां यशोधा देवी
- 16. रैली नीलम कुमारी
- 17. ग्यारहग्रां
- 18. गारली
- 19. धबड़ियाणा
- 20. बल्याह
- 21. ननावां
- 22. जौड़े अंब
- 23. दांदड़ू
पंचायत समिति भोरंज: कुल वार्ड 22
- 1. अमरोह पूनम कुमारी
- 2. कक्कड़ प्रियंका कुमारी
- 3. पपलाह दिनेश भाटिया
- 4. धिरड़ जोगिंद्र सिंह
- 5. धमरोल कुलदीप सिंह
- 6. भलवाणी वेदप्रकाश
- 7. जाहू सुदेश कुमारी
- 8. मुंडखर संतोष कुमारी
- 9. लगमनवीं प्रवीण कुमार
- 10. कड़ोहता
- 11. झरलोग विनोद कुमार
- 12. नंधन मनोज कुमार
- 13. खरवाड़ इंद्रा देवी
- 14. टिक्करी मिन्हासा
- 15. सधरियाण
- 16. महल
- 17. कैहरवीं
- 18. बधानी
- 19. टिक्कर बुहला
- 20. बजड़ोह
- 21. चंबोह
- 22. दरब्यार
पंचायत समिति हमीरपुर: कुल वार्ड 17
- 1. ब्राहलड़ी मीना देवी
- 2. नेरी सुशील शुक्ला
- 3. अमरोह रघुवीर सिंह
- 4. कुठेड़ा श्रीराम शर्मा
- 5. ख्याह लोहाखरियां सीमा देवी
- 6. काले अंब नीलम
- 7. लंबलू कल्पना शर्मा
- 8. चमनेड रिया कुमारी
- 9. गसोता
- 10. ताल
- 11. चौकी कनकरी
- 12. धरोग
- 13. अग्घार
- 14. उखली
- 15. फरनोल
- 16. जंगल रोपा
- 17. सेर बलौणी
- पंचायत समिति बमसन: कुल वार्ड 15
- 1. खनौली शबनम राणा
- 2. कक्कड़ मंगला देवी
- 3. उटपुर वीना देवी
- 4. जंदड़ू पूजा कुमारी
- 5. पौहंज सुषमा देवी
- 6. उहल लक्की ठाकुर
- 7. गवारडू रीता देवी
- 8. पटनौण सुरेंद्र सिंह
- 9. संगरोह कलां अरुण कुमार
- 10. बगवाड़ा विपिन कुमार
- 11. पंजोत बबिता कुमारी
- 12. बराड़ा अंजना कुमारी
- 13. बारीं
- 14. नाड़सी
- 15. दरोगण पत्ती कोट
पंचायत समिति सुजानपुर: कुल वार्ड 15
- 1. डेरा भाग सिंह
- 2. ठाणा धमड़ियाणा वनिता देवी
- 3. बीड़ बगेहड़ा रीता देवी
- 4. बैरी रंजना कुमारी
- 5. जंगल राजेंद्र कुमार
- 6. खैरी शिल्पा ठाकुर
- 7. चबूतरा ममता देवी
- 8. सपाहल अंजू कुमारी
- 9. पनोह अंजना कुमारी
- 10. लंबरी
- 11. चमियाणा सुरेश चंद
- 12. री
- 13. करोट
- 14. दाड़ला
- 15. पटलांदर विजय कुमार
पंचायत समिति कंडाघाट के परिणाम
वार्ड नंबर-1 छावशा से अंजनेश कुमारी
वार्ड नम्बर-2 तुन्दल से प्रोमिला कश्यप
वार्ड नम्बर-3 बीशा से हेमन्त कुमार
वार्ड नम्बर-4 बांजणी से इंदिरा देवी
वार्ड नम्बर-5 चायल से महेश इंद्र
वार्ड नम्बर-6 धंगील से सुरेन्द्र कुमार
वार्ड नम्बर-7 हिन्नर से रतनी देवी
वार्ड नम्बर-8 क्वारग से ज्ञानचंद
वार्ड नम्बर-9 सिरी नगर से राजविंद्र कौर
वार्ड नम्बर-10 देलगी से बीना देवी
वार्ड नम्बर-11 कोट से नारायणी देवी
वार्ड नम्बर-12 ममलीग से भगत राम
वार्ड नम्बर-13 सतड़ोल से ममता देवी
वार्ड नम्बर-14 सायरी से भागेश राठौर
वार्ड नम्बर-15 कनैर से अंजना ठाकुर
वार्ड विजेता
गरोला जय शंकर
चौबिया ऊषा देवी
कुलेठ गुलशन कुमार
हड़सर मनोहर
चन्हौता राकेश कुमार
होली शुभकरण
सांह पूजा देवी
न्याग्रां आरती देवी
जगत शिल्पा देवी
दुर्गेठी ममता शर्मा
पूलन जोशना देवी
खणी प्रवेश कुमार
भरमौर कुमारी सारिका
तुन्दाह सुनीता देवी
सचूईं रविंद्र कुमार
मंडी के निहरी ब्लॉक के बीडीसी नतीजे
बीडीसी वार्ड विजेता उपविजेता
रोहांडा विद्या देवी -785, रीता देवी - 715
डुम्मत बेहली शालू - 688 भावना देवी - 633
झुंगी प्रोमिला देवी - 617 सुनीता देवी - 430
घरोट जयवन्ती -717 रुकमणी - 368
बाडु़ रोहांडा विमला चौहान - 859 हिमाचली देवी - 588
प्रेस्सी देवी सिंह कौशल - 511, घनश्याम - 335
घड़ोई सोमा देवी - 379 कांता देवी - 297
धन्यारा राजकुमार - 491 प्रकाश - 484
बोई अमरेन्द्र कुमार - 571, नारायण सिंह - 485
जरल सुरेंद्र कुमार - 190, खेम राज 168
बंदली कमला देवी - 543 शांता देवी 493
सोझा तरुण - 634 ओम प्रकाश 583
जिला कांगड़ा के रैत ब्लॉक के रेहलू बीडीसी वार्ड से कांता देवी विजेता रही, हारबोह पंचायत समिति से अश्वनी कुमार विजेता रहे।
जिला ऊना में जिला परिषद वार्ड नंबर-चार सोहारी के परिणाम सामने आ गया है। भाजपा समर्थित योगराज योगी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विशाल सिंह को 1547 मतों के अंतर से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की है। योगराज को कुल 7793 वैध मत प्राप्त हुए, जबकि विशाल सिंह के पक्ष में 6246 मत पड़े। कुल 14,211 मत डाले गए थे, इनमें से 14,039 मत वैध पाए गए, जबकि 92 मत अवैध घोषित किए गए। इसके अतिरिक्त 80 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प भी चुना है।
जिला कांगड़ा के रैत ब्लॉक के भनाला गोरड़ा पंचायत समिति से रीना देवी विजेता रही। रैत ब्लॉक के मझग्रां पंचायत समिति से आकाश कुमार विजेता रहे। रैत ब्लॉक के चड़ी बीडीसी वार्ड से रवि सिंह विजेता रहे। ठेहड़ वार्ड से रंजना कुमारी विजेता रहीं।
कांगड़ा के नगरोटा ब्लॉक के बग्गुलेहड़ बीडीसी वार्ड से वीरेन्द्र कुमार विजेता रहे, इनको 764 मत पड़े, जोगिंदर कुमार 412, रविंद्र सिंह 333, राजेश कुमार 389, संतोष कुमारी 422 और 30 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।
नगरोटा ब्लॉक समिति सदस्य पद के चुनाव में मलां से स्नेह लता विजेता रहीं, इनको 1318 मत पड़े और अनीता देवी को 933 और नोटा को 145 कुल मत 2251 पड़े।
ऊना के अंब ब्लॉक की स्थिति
वार्ड विजेता पार्टी
1. गिंडपुर मलौन - संदीप कुमार कांग्रेस
2. भटेड - राजेश कुमार कांग्रेस
3. नारी चिंतपूर्णी - शिखा कांग्रेस
4. डूहल भटवालां - मधु बाला अन्य
5. अप्पर लोहारा - अनूप कुमारी भाजपा
6. मुबारिकपुर - पूजा देवी अन्य
7 कलरुही - अमन जसवाल कांग्रेस
शाहपुर के बीडीसी वार्ड-11 बसनूर से नीता देवी ने जीत दर्ज की है। मतगणना में नीता देवी को कुल 1135 मत प्राप्त हुए, जबकि पवन कुमारी को 772 और उषा देवी को 638 मत मिले। इस प्रकार नीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 363 मतों के अंतर से पराजित किया। 
1. अमरोह पूनम कुमारी
2. कक्कड़ प्रियंका कुमारी
3. पपलाह दिनेश भाटिया
4. धिरड़ जोगिंद्र सिंह
5. धमरोल कुलदीप सिंह
6. भलवाणी वेदप्रकाश
7. जाहू सुदेश कुमारी
8. मुंडखर संतोष कुमारी
1. ब्राहलड़ी मीना देवी
2. नेरी सुशील शुक्ला
3. अमरोह रघुवीर सिंह
4. कुठेड़ा श्रीराम शर्मा
1. खनौली शबनम राणा
2. कक्कड़ मंगला देवी
3. उटपुर वीना देवी
4. जंदड़ू पूजा कुमारी
5. पौहंज सुषमा देवी
6. उहल लक्की ठाकुर
1. डेरा भाग सिंह
2. ठाणा धमड़ियाणा वनिता देवी
3. बीड़ बगेहड़ा रीता देवी
4. बैरी रंजना कुमारी
5. जंगल राजेंद्र कुमार
6. खैरी शिल्पा ठाकुर
सोलन जिला में पट्टा की सौड़ी बीडीसी वार्ड से हेमलता चुनाव जीती।
हमीरपुर में भोरंज के वार्ड नंबर-6 भलवानी से वेद प्रकाश विजयी रहे हैं।
हमीरपुर में मोरसू सुल्तानी बीडीसी वार्ड से राजेश कुमार उर्फ मांगा ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1312 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल की।

सोलन जिला के सेवड़ा चंडी बीडीसी वार्ड से गीता देवी विजयी घोषित। मांगल वार्ड से सीताराम ने जीत दर्ज की है। पारनू बीडीसी वार्ड से राधा विजयी घोषित।
भाजपा ने प्रत्याशियों को अपना समर्थन देकर न केवल चुनावी मैदान में उतारा, बल्कि विधायकों ने उनके लिए प्रचार में पसीना भी बहाया। दूसरी तरफ कांग्रेस ने निर्णय लिया कि वह प्रत्याशियों की घोषणा नहीं करेगी। बावजूद इसके कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों ने अपने स्तर पर प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने के साथ ही उनके लिए प्रचार भी किया।
मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा
भले ही चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हो रहा है, लेकिन मुकाबला कांग्रेस बनाम भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। अब कांग्रेस-भाजपा की नजरें चुनाव परिणाम पर हैं। जिला परिषद चुनाव की दहलीज लांघ कर कई नेता विधानसभा भी पहुंचे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए होगी जंग तेज
जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के चुनाव परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष पद हासिल करने के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जिला परिषद और बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव परोक्ष प्रणाली से होता है। इसके लिए निर्वाचित सदस्यों का बहुमत जुटाना आवश्यक होता है। यही कारण है कि परिणाम आने के बाद राजनीतिक दलों की सक्रियता और बढ़ जाती है। कई क्षेत्रों में निर्दलीय विजेता भी सत्ता संतुलन में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
दोनों दलों की पैनी नजर
सूत्रों के अनुसार, दोनों ही दलों की पैनी नजर इन चुनावों पर है, खासकर उन सीटों पर जिन्हें वे लगातार हार रहे हैं। दोनों दल इन चुनावों को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं।
गांव की गलियों से गुजरता है राज्य की सत्ता का रास्ता
प्रधान और उपप्रधान पद पर जीत के बाद राजनीतिक दलों के दावे इस बात का प्रमाण हैं कि राजनीतिक दलों का सियासी दखल इन चुनावों में पूरी तरह रहा है। राजनीतिक दलों को इस बात का पता है कि अगर राज्य को पाना है, तो इन गांव की गलियों से गुजरना ही होगा।
पूर्व मंत्रियों के बेटे, बेटियां और रिश्तेदार भी मैदान में
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह, भाजपा नेता महेश्वर सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी सहित कई नेताओं के बेटा, बेटी और रिश्तेदार चुनाव मैदान में हैं।