यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather News: हिमाचल में इस दिन होगी मानसून की एंट्री, कई आवश्यक सेवाएं हो सकती है प्रभावित
Himachal Pradesh Weather Update पूरे देश में लगभग मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में भी मानसून पहुंचने की भविष्यवाणी क ...और पढ़ें

HighLights
- मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
- बीत दिन कुछ जगहों पर हुई बारिश
- ऊना में 41.4 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 व 29 जून को प्रदेश के सभी जिलों के लिए आंधी और भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण कई स्थानों पर आवश्यक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
बुधवार के लिए प्रदेश के चार जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी में आंधी व आसमानी बिजली गिरने व वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर वर्षा की संभावना है। प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के दौरान सुंदरनगर में 15 मिलीमीटर, रोहडू में तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- Himachal News: सावधान! 30 तारीख को न जाएं ब्यास किनारे, खोले जाएंगे लारजी बांध के गेट; बंद रहेगा बिजली उत्पादन
तापमान में हुई गिरावट
प्रदेश में अधिकतर तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर आया है। कुछ एक स्थानों पर गिरावट आई है जबकि कुछ स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश के आठ स्थानों पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- Emergency 1975: बेकसूरों को जेल में ठूंसा, आजादी पर लगाया ताला.... आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे अनुराग