Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: भारतीय वायु सेना दो अमेरिकी महिलाओं के लिए बनी देवदूत, हिमाचल से एयरलिफ्ट कर बचाई जान

    By Agency Edited By: Himani Sharma
    Updated: Sat, 11 May 2024 04:01 PM (GMT+05:30)

    Himachal News भारतीय वायु सेना दो अमेरिकी महिओं के लिए देवदूत बनी है। हिमाचल प्रदेश से एयरलिफ्ट कर महिला की जान बचाई है। नागरिक को ट्रैकिंग के दौरान र ...और पढ़ें

    भारतीय वायु सेना दो अमेरिकी महिलाओं के लिए बनी देवदूत
    भारतीय वायु सेना दो अमेरिकी महिलाओं के लिए बनी देवदूत

    एएनआई, शिमला। भारतीय वायु सेना ने शनिवार को दो अमेरिकी नागरिक को ट्रैकिंग के दौरान रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद हिमाचल प्रदेश से एयरलिफ्ट किया। भारतीय वायुसेना ने बताया कि हताहतों की निकासी के लिए एक चीता हेलीकॉप्‍टर लॉन्‍च किया गया था।

    साथ ही महिला ट्रैकर को हिमाचल प्रदेश के तीसरी गांव के जोखिम भरे इलाके से सफलतापूर्वक एयरलिफ्ट किया गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ लाया गया।

    भारतीय सेना ने दो नागरिकों की भी बचाई थी जान

    वहीं 17 अप्रैल को भी बहादुरी का शानदार प्रदर्शन करते हुए, भारतीय वायु सेना ने दो नागरिक रोगियों को कारगिल से श्रीनगर पहुंचाया, जिन्हें तत्काल मदद की जरूरत थी। दो नागरिकों द्वारा स्थानीय नागरिक प्रशासन के माध्यम से भारतीय वायुसेना से सहायता मांगने के बाद भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान ने निकासी अभियान चलाया।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: निर्दलीय विधायकों के त्‍यागपत्र मामले पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी केस की अगली हियरिंग

    भारतीय वायु सेना ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारतीय वायुसेना के एएन-32 परिवहन विमान ने आज दो नागरिक मरीजों को कारगिल से श्रीनगर पहुंचाया। इन मरीजों को तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी, उन्होंने स्थानीय नागरिक प्रशासन के माध्यम से वायुसेना से सहायता मांगी।

    भारतीय सेना के जवान की भी की गई थी मदद

    इससे पहले भी भारतीय वायुसेना ने एक बहादुर ऑपरेशन किया था जिसमें भारतीय सेना के एक जवान को एक सफल और समय पर एयरलिफ्ट ऑपरेशन द्वारा बचा लिया गया था। बता दें इस भारतीय सेना के जवान ने लद्दाख में एक फॉरवर्ड यूनिट स्थान पर मशीनरी का संचालन करते समय अपना हाथ काट लिया था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: विक्रमादित्य ने मंडी से तो आनंद ने कांगड़ा से भरा पर्चा, CM सुक्खू-प्रतिभा सिंह सहित कई नेता रहे मौजूद

    राष्ट्रीय राजधानी में चिकित्सा कर्मियों की एक टीम द्वारा की गई सफल सर्जरी के बाद जवान अपना हाथ बचाने में सक्षम रहा और अब वह ठीक होने की राह पर है।