Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस की गारंटी पूरा होने का इंतजार कर रहे हिमाचल के लोग

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 10:44 PM (IST)

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा क ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. जयराम ठाकुर बोले प्रियंका गांधी की ओर से दी गई चुनावी गारंटियां कांग्रेस भूल गई
    2. एक लाख सरकारी नौकरी देने का हिमाचल के युवा इंतजार कर रहे हैं
    3. आयात शुल्क घटाने से हिमाचल के बागवानों को कोई नुकसान नहीं

    शिमला, जागरण संवाददाता: हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आईं प्रियंका गांधी पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा का हिमाचल की राजधानी शिमला में घर भी है। उन्हें आपदा में पहले ही आ जाना चाहिए था। हिमाचल के लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी ओर से दी गई चुनावी गारंटियां सरकार बनने के बाद कांग्रेस भूल गई है।

    सरकारी नौकरी का हिमाचल के युवा इंतजार कर रहे हैं

    उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि पहली कैबिनेट में ही एक लाख सरकारी नौकरी देने का हिमाचल के युवा इंतजार कर रहे हैं। सरकार को बने नौ माह हो गए हैं लेकिन न तो महिलाओं को सम्मान निधि मिली और न ही युवाओं को रोजगार। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी हिमाचल में आईं लेकिन आपदा प्रभावितों के लिए राज्य सरकार से क्या राहत दिलवाई, इस बारे में भी उन्हें बताना चाहिए।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: भूस्खलन प्रभावित परिवारों से मिलीं प्रियंका गांधी, बोलीं- संसद में उठाया जाएगा आपदा का मुद्दा

    लोगों को बरगलाना बंद करे कांग्रेस

    आगे जयराम ठाकुर ने कहा कि सेब पर आयात शुल्क घटाने से हिमाचल के बागवानों को कोई नुकसान नहीं है। प्रदेश सरकार कोरा झूठ बोल रही है। कोई भी सेब 75 रुपये कम के मूल्य से भारत में आ ही नहीं सकता। इसके बाद ट्रांसपोर्ट समेत अन्य खर्च अलग हैं। इसलिए कांग्रेस के लोग बागवानों को बरगलाना बंद करें। जो कांग्रेस सरकार सड़कें न खुलने से सेब फेंकने वाले बागवान पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगा रही है, उनके मुंह से ऐसी बात अच्छी नहीं लगती है।

    जयराम ठाकुर ने कहा कि अमेरिकन सेब पर 20 फीसदी आयात शुल्क मोदी सरकार ने अमेरिकी सरकार द्वारा एल्युमीनियम और स्टील से जुड़े उत्पादों पर आयात शुल्क लगाने के विरोध में जवाबी कार्रवाई में लगाई थी। जब वह शुल्क अमेरिकन सरकार ने हटा लिया तो उसे भारत सरकार ने भी हटा लिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल के CM सुखविंदर सुक्खू बोले- 'केंद्र ने आपदा की स्थिति में जो धनराशि दी, वह हिमाचल का अधिकार है'